फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

दोपहर बाद अचानक बंद कराए शॉपिंग मॉल्स और शोरूम

Mon, 23 Mar 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन ढील दिखते ही बाजारों में उमड़ी भीड़ ने धारा 144 को छिन्न-भिन्न कर दिया। ऐसे हालात देखते ही जिला प्रशासन व पुलिस टीम ने सख्त कदम उठाते हुए शहर के सभी मॉल्स और बड़े शोरूम बंद करा दिए। हर वह जगह बंद कराई गई जहां भीड़ दिखी। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सभी को धारा 144 का पालन करने और कोरोना वायरस के चलते एहतियात बरतने को कहा है।
विज्ञापन

रविवार रात होने से पहले ही यूपी के 15 जिलों को 25 तारीख तक के लिए लॉकडाउन किए जाने की खबर आई तो जिले का प्रशासन भी हरकत में आ गया। यहां प्रशासन ने पहले ही धारा 144 (पांच से ज्यादा लोगों का एक जगह जमाव रोकना) लागू कर रखी है। जिले में सोमवार को बाजार खुलें तो भीड़ उमड़ पड़ी। शॉपिंग कांप्लैक्स और बड़े शोरूम में खरीदारों का मजमा लगने की खबर पर प्रशासन हरकत में आया। धारा 144 के इतर इन
विज्ञापन

वाणिज्य ठिकानों पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की जानकारी पर डीएम संजीव सिंह ने एसडीएम प्रकाश झा के नेतृत्व में टीम भेजी। साथ में निकाय व पुलिस की भी टीम थी। टीम ने वी मार्ट, विशाल मेगामार्ट, फैमिली मार्ट, ईजीडे, फैशन बाजार, रिलायंस टे्रंडज, पीटर इंग्लैंड, रेड चीफ और रेमंड के शो रूम बंद करा दिया। नायब तहसीलदार विकास पांडेय ने बताया कि इन सभी जगहों पर अच्छी खासी भीड़ जुटती है। कोरोना के ऐहतियात के चलते यह इन वाणिज्य ठिकानों पर पाबंदी लगाई गई है। साथ ही ऐसे सभी लोगों को सचेत किया गया है जहां भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

की गुंजाइश है। एसडीएम प्रमोद झा ने बताया कि सभी गेस्ट हाउस व मैरिज हाल संचालकों को भी उत्सव, कार्यक्रम न करने की सीख देते हुए नोटिस दी गई है।
धाता। कोरोना वायरस के खतरे से अवाम को बचाने की कोशिशों में बैंक भी जुट गई हैं। सोमवार को बैंक खुले तो लगभग सभी में सजगता देखने को मिली। बैंक आफ बड़ौदा और स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में एक मर्तबा में चैनल के अंदर दो से तीन ग्राहकों को जाने की अनुमति दी गई। उधर, कोरोना वायरस के खतरे से बचने को ग्राहक भी अन्य दिनों से आधे नजर आए।
धाता। कोरोना वायरस के लिए जारी प्रयास की कड़ी में सोमवार को सीमा सील का नाम जुड़ गया। प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर अपनी सीमाएं सील कर दीं। सिराथू रोड में उदहिन के पास, मंझनपुर रोड और महेवा रोड पर भवानी का पुरवा के पास के पास बैरियर लगाकर आवाजाही करने वालों को पड़ताल करने के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है।
फतेहपुर। कोरोना के चलते राजस्व न्यायालयों का काम बंद हो गया है। दीवानी न्यायालयों की तर्ज पर राजस्व न्यायालयों को 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि सभी न्यायालयों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। किसी विशेष मामले में ही राजस्व न्यायालय वादों की सुनवाई करेगी।

हसवा। परदेशी बाबुओं पर प्रशासन की निगाहें टिकीं हैं। जहां भी जानकारी मिल रही है। स्वास्थ्य टीम पहुंचकर एहतियात बरतने का संदेश दे रही है। पीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 191 लोग खाड़ी देश से आ चुके हैं। पीएचसी को पांच नाम की सूची मिली थी। सभी जाकर काम किया गया है। सोमवार एकारी, कमालीपुर, बरई खुर्द, सेमरिया, मोहम्मदपुर कला में पहुंचकर कोरोना से बचाव की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed