फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से 75 गांव की बंद रही बिजली

Sun, 22 Mar 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। थरियांव उपकेंद्र की 33 केवीए हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से 75 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही। दस घंटा बाद फाल्ट सही हुआ तो बिजली चालू हुई, लेकिन 11 केवीए हाईटेंशन लाइन में फाल्ट की वजह से कई फीडरों के उपभोक्ताओं को शाम तक बिजली नहीं मिली। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

थरियांव उपकेंद्र में खागा के सुजरही और राधानगर के 132 केवीए उपकेंद्र से बिजली सप्लाई के लिए हाईटेंशन लाइन लगी है। खागा उपकेंद्र के 33 केवीए लाइन से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अलग-अलग फीडर से बिजली दी जाती है। रात में डेढ़ बजे हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे उपकेंद्र के मंडासरांय, हसवा, असोथर और ब्रम्हनपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। क्षेत्र के मलांव, शिवपुर, सेमरइया, मुसईपुर, सीतापुर, धर्मदासपुर, लक्ष्मणपुर, भारतपुर, टेक्सारी बुजुर्ग, करनपुर, थरियांव, आलमपुर, रतीपुर, बहरामपुर, मुसैदापुर, औरेई, बलईपुर, रसूलाबाद, सनगांव समेत अन्य कई गांवों की बिजली बंद हो गई। सुबह उपकेंद्र के कर्मचारियों ने खागा की 33 केवीए लाइन को काट कर राधानगर उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन से फीडरों की बिजली जोड़कर बहाल की। तब नौ बजे बिजली सप्लाई शुरू हुई। इसके बाद मंडासराय फीडर की लाइन मेें फाल्ट की वजह से बिजली बंद रही। शाम को फाल्ट सही हुआ तब बिजली आपूर्ति चालू हुई। एसडीओ जाहिद सिद्दीकी ने बताया कि 33 केवीए लाइन में फाल्ट की वजह से रात को बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी, लेकिन सुबह दूसरे 33 केवीए लाइन से जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed