फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

लि में आई 25 विदेशी यात्रियों की नई सूची

Sat, 21 Mar 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। विदेश से लौटने वालों की संख्या जिले में भी बढ़ रही है। सर्विलांस इकाई से जिला सर्विलांस इकाई को आने वाली सूची में शनिवार को 25 और नए नाम जुड़ गए। हालांकि अभी तक विभाग 54 विदेशी यात्रियों को खोज नहीं सका है। ऐसा इसलिए है कि जिले स्तर पर ऐसे यात्रियों की जो सूचना आ रही है उसमें पासपोर्ट के हवाला संग मोबाइल नंबर दिया गया है। मोबाइल नंबर ही जिला सर्विलांस इकाई के लिए चुनौती बने हैं। तमाम नंबर या तो लग नहीं रहे है या फिर नंबर गलत हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बचाव में जुटे स्वास्थ्य महकमे की जिला सर्विलांस इकाई अभी तक 28 विदेश यात्रियों के पास पहुंचकर उन्हें किस तरह से रहना है। कब क्या करना है उसके बारे में बता चुकी है। इनमें से किसी को भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले। हालांकि 54 ऐसे विदेश यात्रियों की भी राज्य सर्विलांस इकाई से सूची आई है, जिन्हेें तलाश पाने में सफलता नहीं मिली है। अब शनिवार को 25 और नए विदेशी यात्रियों की सूची आ गई। राज्य सर्विलांस
विज्ञापन

इकाई से आने वाली सूची मेें पासपोर्ट की जानकारी के साथ मोबाइल नंबर और जिला का नाम दिया होता है। जो नंबर मिलाए जा रहे हैं वह या तो ऑफ हैं या फिर गलत हैं। कुछ जो फोन उठा रहे, वह लिखे नाम-पते को तस्दीक नहीं कर रहे। मसलन कोई गोंडा लग रहा है तो कोई बाराबंकी। जिससे सर्विलांस टीम को पुख्ता ठिकाना नहीं मिल पा रहा है। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय का कहना है कि विदेशी यात्री की जानकारी पर जिला सर्विलांस टीम तुरंत एक्शन लेकर विदेशी यात्री को वॉच करती है। जनता को भी इस मुहिम में आगे आने की जरूरत है, तभी जो नहीं मिल रहे उन्हें तलाशा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई से लौटी महिला के घर पहुंची टीम
डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस यूनिट को शनिवार को एक महिला के सऊदी अरब से लौटने की जानकारी मिली। जिस पर जिला महामारी विज्ञानी डॉ. अब्दुल्ला की टीम पहुंची। महिला, दुबई में 15 साल से जॉब कर रही है जो शुक्रवार को तुराबली का पुरवा पहुंची। जांच में महिला स्वस्थ पाई गई। उसने मॉस्क भी लगा रखा था। डॉ. अब्दुल्ला ने बताया कि महिला जागरूक है। जब उन्होंने पास से मॉस्क देने को कहा तो उसने अंदर रखा मॉस्क लाकर दिखा दिया।

सऊदी से लौटा कुड़वारी का युवक
गाजीपुर पीएचसी के कुड़वारी गांव का एक शख्स सऊदी अरब में प्राइवेट जॉब करता है। वह गुरुवार को शहर के एक रिश्तेदार के घर पर रुका। शुक्रवार को युवक, जिला अस्पताल जाने के बजाय गांव पहुंच गया। बकायदा उसे लेने के लिए पत्नी आई जिसके साथ वह निकल गया। जिला महामारी विज्ञानी डॉ. अब्दुल्ला ने बताया कि युवक के पास टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed