{"_id":"5e6be0ab8ebc3ea7d36fedd2","slug":"other-fatehpur-news-knp550170381","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी गेंद पर छक्का मार मौहारी टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी गेंद पर छक्का मार मौहारी टीम ने जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज। बिंदौर गांव में स्व.बद्री प्रसाद ट्रस्ट के 12 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन क्वार्टर फाइनल में मौहारी ने मेवातगंज टीम को हराया। टॉस जीतकर मेवातगंज ने पहले बल्लेबाजी कर सिर्फ 72 रन बनाए। मौहरी टीम के बल्लेबाज रूपेश ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मैच जीत लिया।
खजुहा ब्लाक के बिंदौर गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मैच मौहारी व मेवातगंज टीम के बीच खेला गया। बारह ओवर के निर्धारित खेल में मेवातगंज टीम के कैप्टन प्रियत शिवहरे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। मेवातगंज टीम के कैप्टन प्रियत शिवहरे ने 27, भ्रमित निषाद 15, प्रभात शिवहरे 13, कट्टू आठ, नयन पांच, टोनी ने चार रन बनाए। मेवातगंज टीम छह विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी। जवाब में खेलने आई मौहार टीम के कैप्टन चित्रसेन और रमेश रघुवीर बिना रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद धर्मेंद्र 22, रामवीर 10, दिलीप 13, अवधेश दो, रावेंद्र आठ, रामू ने तीन रनों का योगदान दिया। 67 रन बनाने के बाद सिर्फ एक गेंद बाकी थी। राशिद खान की आखरी गेंद पर रूपेश ने छक्का मारकर अपनी टीम को विजयी बना दिया। मेवातगंज टीम ने आठ विकेट खोकर 73 रन बनाए। जीत के बाद विजेता टीम के खिलाड़ियों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। 22 रन बनाने वाले धर्मेंद्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।