फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

अमांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव

Fri, 13 Mar 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
other
खागा। दो दिन पहले के मामूली विवाद की खुन्नस में गुरुवार सुबह अमांव प्रधान का गांव के ही एक पक्ष से विवाद हो गया। दोनों तरफ से पथराव हुआ। एक दूसरे को गांव में दौड़ा दौड़ाकर मारापीटा। पथराव लगने से कई लोग मामूली चुटहिल हुए। पुलिस ने प्रधान और दूसरे पक्ष के एक युवक को पकड़ा है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली के अमांव गांव प्रधान इसरार का गांव के ही जावेद के साथ दो दिन पहले विवाद हुआ था। दोनों पक्ष की ओर से मारपीट की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। दोनों पक्षों के बीच मारपीट की खुन्नस भरी थी। प्रधान स्कार्पियो से गांव से बाहर की ओर जा रहे थे। वह जावेद के दरवाजे पर पहुंचे थे। उनके बीच रोड पर खड़े होने की बात पर कहासुनी हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रधान के साथ मौजूद लोग स्कार्पियो से उतरे और
विज्ञापन

मारपीट करने लगे। मौके से जावेद जान बचाकर भागा। वह घर की छत पर चढ़ गया। छत से प्रधान और समर्थकों पर पथराव करने लगा। प्रधान पक्ष से कई लोग पहुंच गए। जावेद के घर में पथराव चालू कर दिया। प्रधान ने बताया कि पहले जावेद ने मारपीट शुरू की। उधर, जावेद ने बताया कि प्रधान की ओर से हमला किया गया। गांव में भगदड़ मच गई। लोग घरों के अंदर छिप गए। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आया गया है। क्षतिग्रस्त स्कार्पियो भी कोतवाली ले आई गई। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धाता। थाना क्षेत्र के जाम गांव में दो पक्षों में कहासुनी में लाठी-डंडे ईंट-पत्थर चले। महिलाओं समेत दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। जाम गांव के रहने वाले रामेश और पड़ोसी रामभवन, संपत के बीच पुरानी खुन्नस है। दोनों पक्षों में तनाव रहता है। एक दूसरे के बुधवार रात दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। घूरने का आरोप लगाकर कहासुनी करने लगे। तभी शोर सुनकर दोनों तरफ से लाठी डंडे लेकर लोग पहुंच गए। पक्षों के बीच मारपीट और पथराव किया। ग्रामीणों ने 112 नंबर में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मारपीट करने वालों को पकड़ा है। एक पक्ष से रमेश कुमार और दूसरे पक्ष से रामभवन,संपत घायल हुए। घटना में कई महिलाएं भी चुटहिल हुई है। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थाना क्षेत्र के गहरुखेड़ा गांव निवासी सुरेश वर्मा के खेत में अन्ना मवेशियों का झुंड पहुंचा। फसल का नुकसान करते देखकर खेत मालिक सुरेश ने खेत से हटाने पहुंचा। मवेशी उसके भाई रमेश के खेत में चले गए। इसी बात पर रमेश अपने बेटों शिवम, शुभम के साथ खेत पहुंच गए। तीनों ने लाठी-डंडों से सुरेश पर हमला कर दिया। हमले में सुरेश लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed