फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

सीएम ने मांगा तीन साल के विकास का हिसाब

Thu, 12 Mar 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। प्रदेश सरकार जिले में तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों का ब्योरा तलब किया है। इसका जवाब मुख्यमंत्री कार्यालय से मांगा गया है। सभी विभागों और विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों व खर्च की गई रकम का हिसाब मांगा गया है। अधिकारी रिपोर्ट कार्ड बनाने में लग गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को मिलाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कानून-व्यवस्था, राजस्व, बिजली, पेयजल, खेती, सौर ऊर्जा, यातायात, आपूर्ति, ग्राम्य विकास, नगर विकास, सिंचाई, खाद बीज की उपलब्धता, ऊसर सुधार, पेंशन, छात्रवृत्ति, खेलकूद, नमामि गंगे, पौधरोपण और पूर्वांचल विकास निधि से तीन साल में हुआ कामकाज का ब्योरा देना है। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी योगेंद्र यादव को सारे विभागों से सामंजस्य स्थापित कर जिले के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। सीएम कार्यालय को विभागों के अतिरिक्त संसदीय क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्रवार सांसद और विधायक निधि से हुए कार्यों का भी हिसाब देना है। ऐसे में अर्थ एवं संख्या विभाग ने ग्राम्य विकास अभिकरण से माननीयों की निधियों का लेखाजोखा भी तैयार किया
विज्ञापन

है। खास बात यह है कि एक तरफ जहां जिले भर के पांचों विधायकों के क्षेत्र के कार्यों में सबने अपनी-अपनी निधियों से अच्छी खासी रकम खर्च की है। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी की निधि से कार्य नहीं हुआ है। वह इकलौते विधायक हैं, जिनके क्षेत्र से विकास कार्यों की रिपोर्ट में शून्य प्रगति लिखकर जा रहा है। हालांकि उनके क्षेत्र में सांसद निधि और पूर्वांचल विकास निधि से काम हुए हैं लेकिन उनकी अपनी विधायक निधि से काम नहीं हुए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस रिपोर्ट से जनपद के क्रमिक विकास का खाका स्पष्ट हो जाएगा कि पिछड़े से अगड़े बनने की राह में जनपद में तीन साल में क्या और कितने तरह के काम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed