{"_id":"5e6935ea8ebc3ef3f931219b","slug":"other-fatehpur-news-knp549763045","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटका नहीं देने पर फायरिंग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटका नहीं देने पर फायरिंग, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। शराब के नशे में धुत होकर नई बाजार में लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर पहुंचे युवकों ने बवाल मचा दिया। एक व्यक्ति के गुटका देने से मना करने पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया। आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
कस्बे के नई बाजार में रहने वाले रामलखन गुप्ता ने घर के ही एक हिस्से में किराना की दुकान खोल रखी है। रामलखन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रात करीब दस बजे मोहल्ले के धर्मेंद्र भदौरिया, रवि विश्वकर्मा और गौरव अग्रहरि उर्फ भोला उसकी दुकान पर पहुंचे और खड़े हो गए। भोला ने धर्मेंद्र की लाइसेंसी दोनाली बंदूक ले रखी थी। यह देख उसने दुकान बंद कर दी और अंदर चला गया। इन लोगों ने गुटका मांगा तो उसने दुकान बंद
होने की बात कही। इतने में भोला ने लाइसेंसी बंदूक से दो फायर कर दिया। गाली देते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने मौके से कारतूस व दोनाली बंदूक बरामद की है। रामलखन ने कोतवाली में गाली व जानलेवा धमकी देने की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शस्त्र दुरुपयोग का मामला भी दर्ज किया है।