फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

दहेज, जातिवाद जैसी कुरीतियों को दूर करने का दिया संदेश

Mon, 09 Mar 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
other
अमौली। कस्बा के मोहनलाल इंटर कालेज में रविवार की देेर शाम को होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें स्कूली बच्चों ने नाटक के माध्यम से जल संचयन, पर्यावरण, दहेज और जातिवाद जैसी कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। फिर राष्ट्रीय गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक ने सबका मन मोह लिया। इसमें जीना है तो पापा शराब नहीं पीना की प्रस्तुति की। दर्शकों ने बच्चों का तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य बीएस सचान ने कहा कि जातिवाद व दहेज ने समाज को गंदा कर रखा है। इसकी सफाई तभी होगी। जब भेदभाव व दहेज प्रथा को खत्म किया जाएगा। पानी के अनर्गल उपयोग से जलस्तर का संकट पैदा हो गया है। इसको रिचार्ज करने के लिए जल संचय जरूरी है। बारिश व घरों के पानी को फालतू बहाने के बजाय संचय किया जाए। प्रबंध समिति के धर्मेंद्र व ज्ञानेंद्र ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर महेंद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed