{"_id":"5e666a238ebc3eeb1d5e1c2e","slug":"other-fatehpur-news-knp5495615169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर के समीप बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। जिला अस्पताल लेकर जाते समय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के रारी गांव निवासी रूपनारायण की पत्नी भावना (45) बेटे हरिओम के साथ बाइक से मायके पलवापर गांव गई थी। सोमवार की सुबह बेटे के साथ वापस लौट रही थी। बाइक सवार मां बेटे जैसे ही विजयीपुर चौराहे के समीप पहुंचे, तो ब्रेकर पर उछलकर पीछे बैठी मां सड़क पर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची विजयीपुर चौकी पुलिस ने घायल महिला को पीएचसी में भर्ती कराया। पीएचसी में हालत गंभीर होने के कारण महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां की मौत पर बेटे का हाल बेहाल रहा।
युवक ने जहर खाया, हालत गंभीर
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के तेजू खासमऊ निवासी रामशंकर के बेटे हंसराज ने रविवार की रात संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत में सुधार हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
खाना पकाते किशोरी आग की चपेट में आई
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में सोमवार की सुबह खाना पकाते समय किशोरी आग से झुलस गई। परिजनों ने किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रसूलपुर गांव निवासी राजू की बेटी निर्मला देवी (15) सुबह गैस चूल्हे में खाना पका रही थी। किशोरी गैस खोलकर माचिस लेने चली गई। लौटकर किशोरी ने जैसे ही माचिस जलाई, तो किशोरी के कपड़ों में आग लग गई। चीख सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह से आग बुझाई। परिजनो ने एंबुलेंस से किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बिहार जा रहा युवक ट्रेन से गिरकर घायल
औंग। थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव के सामने ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नई दिल्ली से पटना जा रही संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस से हुई। बिहार प्रांत के नवादा जिले के सहरसा थाना क्षेत्र के पकरी विरवां गांव निवासी सुरेश चौहान का बेटा विनय चौहान (25) दिल्ली की एक कांस्ट्रक्सन कंपनी में नौकरी करता है। त्यौहार पर वह रविवार शाम दिल्ली से संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से गांव के लिए रवाना हुए था। यात्री ने बताया कि रात बजे दरवाजे के किनारे बैठा था। नींद में गिरने के बाद 112 नंबर डायल किया था। लेकिन चार घंटे तक झांडियों के किनारेश् पड़ा रहा। सुबह जीआरपी ने पहुंचकर 108 एंबुलेंस से गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद