{"_id":"5e6151d78ebc3ec57377765d","slug":"other-fatehpur-news-knp5488287182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश लदे ट्रक से कुचलकर हेड कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश लदे ट्रक से कुचलकर हेड कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन
मुगलमार्ग हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र के नामामऊ गांव के पास गोवंश लदे ट्रक से कुचलकर पीआरवी के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। खड़े गोवंश लदे ट्रक में गिट्टी लदे ट्रक के टक्कर मार देने से हादसा हुआ। हेडकांस्टेबल गोवंश लदे ट्रक का नंबर पढ़ने की कोशिश कर रहे थे। मुख्यमंत्री की ओर से पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है। एसपी प्रशांत वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारियों ने सलामी देकर पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी। हादसा बुधवार रात लगभग तीन बजकर 50 मिनट पर हुआ।
प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के राजापुर मोलावा गांव निवासी ननकूराम के बेटे जगरूप प्रसाद (45) हेड कांस्टेबल थे। उनकी तैनाती बकेवर थाने की यूपी डायल 112 पीआरवी 1162 में थी। बुधवार की रात ड्यूटी पर उनके साथ कांस्टेबल आलोक कुमार पाल, चालक शशिकांत यादव थे। रात तीन बजकर 19 मिनट पर पीआरवी को इवेंट (सूचना) मिला। कालॅर, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर कानपुर नगर अंबुज ने मवेशियों से लदे ट्रक
पकड़े जाने की जानकारी दी। पीआरवी बताए लोकेशन पर हाईवे के नामामऊ गांव के पास पहुंची। यहां यूपी-50 नंबर का ट्रक खड़ा था। मौके पर मौजूद वाणिज्य कर अधिकारी अंबुज ने बताया कि घाटमपुर मार्ग पर ट्रक को रुकने का इशारा किया था, लेकिन चालक भाग निकला था। वह पीआरवी को ट्रक सुपुर्द कर चले गए। कांस्टेबल आलोक कुमार पाल ने बताया कि हेड कांस्टेबल जगरूप प्रसाद मवेशी लदे ट्रक के आगे का नंबर देख रहे थे। तभी पीछे से आ रहा गिट्टी लदा दूसरा ट्रक (यूपी-50 नंबर) गोवंश लदे ट्रक में टक्कर मार दी। गोवंश लदे ट्रक हेड कांस्टेबल को कुचलते हुए खंती में गिर गया। हेड कांस्टेबल की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर मारने वाले ट्रक का खलासी हरिश्याम (निवासी दाउदपुर थाना आलापुर जिला आंबेडकर नगर) चला रहा था। चालक रामपूजन (निवासी अलादे आंबेडकर नगर) ट्रक में मौजूद था। आलोक कुमार ने हादसे की सूचना कंट्रोल रूम और थाने में दी। कांस्टेबल की तहरीर पर ट्रक चला रहे हरिश्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, हेडकांस्टेबल के निधन की सूचना पर बेटा रवींद्र व परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से परिवार को बीस लाख व दिवंगत की मां को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।