फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

आठ घंटा गुल रही बिजली, पानी की किल्लत से जूझे शहरवासी

Tue, 03 Mar 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट की वजह से आधे शहर की बिजली आपूर्ति आठ घंटे तक बंद रही। इसके चलते सोमवार जलापूर्ति भी बाधित रही और लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। कई लोग बिना नहाए ही अपने काम पर चले गए। सुबह 10 बजे के बाद बिजली और पानी की आपूर्ति शुरू होने पर लोगों को राहत मिली। वहीं, बेरुईहार उपकेंद्र की दोपहर तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

शहर के लोगों के लिए 33 केवीए हाईटेंशन लाइन का फाल्ट मुसीबत बन गया है। राधानगर के 132 केवीए उपकेंद्र से 33/11 केवीए उपकेंद्र में आने वाली लाइन में अक्सर फाल्ट हो जाता है। इससे शहर के आबूनगर, शांतिनगर और बेरुईहार उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है।
विज्ञापन

रविवार देर रात करीब एक बजे हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे आबूनगर, बेरुईहार, शांतिनगर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे शहर के आईटीआई रोड, पटेलनगर, शादीपुर, तांबेश्वर, नई तहसील, अस्ती, चित्रांश नगर, बाकरगंज, मसवानी, शांतिनगर, चौक, ज्वालागंज, पीरनपुर मुहल्ले की बिजली गुल हो गई। उपकेंद्र के अवर अभियंता व लाइनमैन ने सुबह राधानगर उपकेंद्र के पास 33 केवीए लाइन के डिस्क में आए फाल्ट को ठीक किया। तब सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बेरुईहार उपकेंद्र की 11 केवीए लाइन का फाल्ट ढूंढने में लाइनमैनों को पसीना छूट गया। दोपहर तीन बजे लाइन के इंसुलेटर में आए मामूली फाल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। बिजली गुल होने से चौक, ज्वालागंज, पीरनपुर में पूरे दिन पानी की आपूर्ति नहीं हुई। लोगों को हैंडपंपों में जाकर पानी भरना पड़ा। अवर अभियंता अभिनव कुमार ने बताया कि आबू नगर उपकेंद्र की लाइन में फाल्ट हुआ था। फाल्ट ठीक करने से राधानगर और बेरुईहार उपकेंद्र की भी लाइन बंद करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed