{"_id":"5e5c06fe8ebc3ef3b76ca61c","slug":"other-fatehpur-news-knp5479798135","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म होगी कापी लिखाने वाले परीक्षा केंद्र की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म होगी कापी लिखाने वाले परीक्षा केंद्र की मान्यता
विज्ञापन
खत्म होगी परीक्षा केंद्र की मान्यता
फतेहपुर। चौधरी जगरूप सिंह इंटर कालेज हथगाम की मान्यता समाप्त करने के लिए डीआईओएस ने सचिव माध्यमिक शिक्षा को पत्र लिखा है। केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी बदले गए।
चौधरी जगरूप सिंह इंटर कालेज हथगाम परीक्षा केंद्र में शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाएं केंद्र के बाहर लिखी जाते समय पकड़ी गईं थी। उत्तर पुस्तिकाओं में केंद्र को आवंटित परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक अंकित थे। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, प्रबंधक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को संदिग्ध दर्शाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर उनके स्थान पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एकारी के सहायक अध्यापक मौलीभूषण द्विवेदी को केंद्र व्यवस्थापक और पं. दीनदयाल राजकीय इंटर कालेज दनियालपुर के प्रवक्ता आशीष कुमार गुप्ता को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी है। डीआईओएस ने बताया कि कालेज की मान्यता प्रत्याहरण के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड को लिखा गया है। इसके साथ ही कालेज में ड्यूटी कर रहे समस्त स्टाफ को डिबार कर दिया गया है। अब यह भविष्य में कभी बोर्ड परीक्षा से संबंधित कार्य नहीं कर पाएंगे।