फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

सरकारी संपत्ति गबन की रिपोर्ट, लिपिक गया जेल

Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। चौधरी रामरूप सिंह धनराज सिंह इंटर कालेज धाता के लिपिक को पुलिस ने बोर्ड परीक्षा की 208 उत्तर पुस्तिकाएं गायब कर देने के मामले में जेल भेज दिया। शुक्रवार की रात सरकारी संपत्ति के गबन की रिपोर्ट दर्ज कर लिपिक को गिरफ्तार किया गया था। अभी तक कालेज प्रबंधक अजय सिंह ने आरोपी लिपिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

चौधरी रामरूप सिंह धनराज सिंह इंटर कालेज धाता के लिपिक उदय प्रताप सिंह ने 28 फरवरी को दोपहर तीन बजे राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर में हाईस्कूल की 108 और इंटर की 100 सादी उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त की थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ही बाइक से लिपिक समेत दो लोग सादी उत्तर पुस्तिकाएं लेकर राजकीय इंटर कालेज से निकले थे। फतेहपुर से धाता जाने में अधिकतम दो घंटे का समय लगता है। उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल रास्ते में गायब हुआ और डीआईओएस को इसकी सूचना रात 9.15 बजे दी गई। छह घंटे तक परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह की ओर से उत्तर पुस्तिकाएं गायब होने की सूचना छिपाए रखी गई, यह जांच का विषय है। इतना ही नहीं लिपिक के साथ बाइक चला रहा दूसरा व्यक्ति कौन था, इसका रिपोर्ट में कहीं उल्लेख नहीं किया गया। प्रबंधक अजय सिंह उर्फ पट्टू से बात करने की कोशिश की गई। दो बार पूरी घंटी बजने के बात फोन रिसीव नहीं हुआ। तीसरी बार काल करने में फोन स्विच ऑफ कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, रात 9.45 बजे डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने कालेज के प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। रिपोर्ट रात 12 बजे थाने में दर्ज कराई गई। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रात में ही आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय के लिपिक को निलंबित करने का अधिकार कालेज प्रबंधक के पास होता है। डीआईओएस सिर्फ प्रबंधक के आदेश का अनुमोदन करता है। लिपिक को जेल भेजने के बावजूद अभी तक प्रबंधक ने निलंबन से संबंधित कोई कार्रवाई नहीं की है।

कोई भी सरकारी कर्मी 24 घंटे से अधिक जेल में रहता है, तो उसका निलंबन होना तय है। ऐसे में यदि 24 घंटे तक लिपिक जेल में रहता है, तो उसका निलंबन तय है। प्रबंधक के ऐसा नहीं करने पर प्रबंध कमेटी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed