फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

दस फीसदी भी नहीं पास कर सके पहला इम्तिहान

Mon, 17 Feb 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। सेना भर्ती में किन्हीं न किन्हीं कारणों से छूटे अभ्यर्थियों को रविवार को अलग से भर्ती प्रक्रिया में बुलाया गया था। सभी जिलों से 3273 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद थी। हालांकि दौड़ में सिर्फ 417 युवक ही शामिल हुए। इनमें 52 अभ्यर्थी पहली बाधा पार करने में सफल रहे। सेना भर्ती बोर्ड के डायरेक्टर आशुतोष की निगहबानी में दौड़ की बाजी मारने वाले अभ्यर्थियों को अन्य दक्षताओं का मूल्यांकन कराना पड़ा।
विज्ञापन

बारहवीं पीएसी मैदान में हुई सेना रैली में बड़ी संख्या में युवाओं को मायूसी हाथ लगी। दो फरवरी को गोंडा जिले के 4321 युवाओं ने हिस्सा लिया था। दौड़ निकालने में 313 ही सफल रहे। तीन फरवरी को उन्नाव, बांदा, हमीरपुर जिले के साथ गोंडा के 4559 युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें 372 ही दौड़ निकाल सके। चार फरवरी उन्नाव जिले के 3899 युवाओं ने दौड़ लगाई। हालांकि 380 ही फर्राटा भरने में सफल रहे। पांच फरवरी को बाराबंकी और उन्नाव जिले की संयुक्त भर्ती थी। जिसमें 4635 युवाओं के सापेक्ष 453 ही दौडने में कामयाब रहे। छह फरवरी को कानपुर और औरैया के 4352 युवाओं ने दौड़ लगाई जिसमें 461 पास रहे। सात फरवरी को कानपुर और औरैया जिले के 4107 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें साढ़े तीन सौ सफल रहे। आठ फरवरी को कानपुर नगर के 4197 युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लिया। जिसमें से 428 सफल हो सके। नौ फरवरी को कानपुर और कन्नौज जिले के 4316 युवाओं में 386 कामयाब रहे। 10 फरवरी को कन्नौज जिले के 4010 युवाओं में 367 सफल रहे। 11 फरवरी की भर्ती में कानपुर और लखनऊ के 3502 युवा शामिल हुए। इनमें से 361 की किस्मत ने साथ दिया। 12 फरवरी को कानपुर देहात जिले के 5005 युवा भर्ती में आए। 417 को दौड़ में पास करार दिया गया। 13 फरवरी को चित्रकूट, महोबा, कानपुर देहात जिले के 3226 युवाओं ने दौड़ में प्रतिभाग किया। हालांकि सफलता 362 को ही मिल सकी। 14 फरवरी को फतेहपुर के 3939 युवाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें से 520 युवा सफल रहे। 15 फरवरी को फतेहपुर के साथ बांदा के 3776 युवाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें 467 फर्राटा भरने में सफल रहे। रविवार को दो जिलों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इस दिन 417 ने हिस्सा लिया। जिसमें 52 ही दौड़ में कामयाब रहे।
विज्ञापन

फतेहपुर। रविवार से सेना भर्ती की दौड़े प्रक्रिया पर पूरी तरह से विराम लग गया। वैसे पीएसी में 20 फरवरी तक सैन्य अफसर और चयन बोर्ड के डायरेक्टर रुक कर आगे की प्रक्रिया चालू रखेंगे। एएसडीएम विनय कुमार ने बताया कि 17 से 20 फरवरी तक कागजी पत्रावलियों का सत्यापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed