{"_id":"5e498e7a8ebc3e6dbc41d1f8","slug":"other-fatehpur-news-knp545099149","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी पास नहीं करने पर फौजी दूल्हे ने तोड़ी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी पास नहीं करने पर फौजी दूल्हे ने तोड़ी शादी
विज्ञापन
फतेहपुर। लड़की के टीईटी पास नहीं कर पाने पर लड़के पक्ष ने दो साल पहले तय हुई शादी तोड़ दी। बरात के दिन रविवार को लड़की पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस की कई घंटे की मशक्कत के बाद लड़का शाम कोतवाली पहुंचा। पक्षों के बीच पंचायत चल रही है।
हथगाम ब्लाक के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बीटीसी कोर्स कर रही है। उसके पिता फौजी हैं। फौजी पिता ने दो साल पहले शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले फौजी युवक के साथ शादी तय की थी। लड़की पक्ष शादी की तैयारी पूरी कर चुका था। बरात का रविवार को इंतजाम किया गया था। फौजी पिता ने बताया कि बेटी ने टीईटी की परीक्षा दी थी। कुछ नंबर से परीक्षा में पास नहीं पाई थी। उसके बाद लड़के की बहन और
परिवार के कुछ लोग दो फरवरी को घर आए। वह बेटी की पढ़ाई लिखाई के बारे में टेस्ट लेने लगे। दूसरे दिन शादी तोड़ने का मैसेज भेजा। बातचीत के बाद दूल्हा आठ फरवरी को राजी हुआ। लेकिन बाद में फिर इन्कार कर दिया। लड़के ने शनिवार को सगाई में दिए पांच लाख रुपये खाते में वापस भेज दिए। बरात लेकर न आने की बात कही। उपहार का सारा सामान उसका पसंद किया हुआ दुकानों में रखा है। पुलिस ने शिकायती पत्र आने के बाद लड़के पक्ष को बुलाया। लड़के के पिता से पुलिस की बात हुई।कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि देर शाम को लड़का आया है। पक्षों के बीच पंचायत हो रही है।