{"_id":"5e2b43aa8ebc3e4b4a3d52ac","slug":"other-fatehpur-news-knp5405046196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के क्षेत्र में फतेहपुर अब नहीं रहा पीछे-साध्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के क्षेत्र में फतेहपुर अब नहीं रहा पीछे-साध्वी
विज्ञापन
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह एवं विकास परक कार्यक्रमों की कार्यशाला हुई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। लखनऊ से भेजी गई एलईडी वैन से मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया।
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक प्रदेश है। अब फतेहपुर भी शिक्षा के क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। यहां की बेटियां शिक्षा, खेलकूद के क्षेत्र में नंबर एक पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बेटियों के दिलों पर छा गए हैं। उन्होंने कहा कि सन 1950 में उत्तर प्रदेश की स्थापना हुई थी, लेकिन अब तक की सरकारों ने प्रदेश का स्थापना दिवस नहीं मनाया है। हमारी सरकार में यह दिवस मनाने का काम शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश महापुरुषों, वीरो, कवियों से भरा हुआ है। गंगा, यमुना, सरस्वती, बेतवा, घघरा, सरयू, केन नदियां प्रदेश से गुजरती हैं। इससे सिंचाई, पीने के लिये पानी आसानी से मुहैया हो रहा है।
डीएम संजीव सिंह ने कहा कि जिले को आयरन उद्योग के नाम से जाना जाता है। फतेहपुर स्वाधीनता के अग्रिम पंक्ति पर रहा है। यहां स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों ने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए फांसी के फंदे पर हंसते-हंसते वीरगति को प्राप्त हुए। देश की मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग जनपद से होकर जाता है। इस मौके पर बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, एसपी प्रशांत वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी प्रियंका, पीडी अशोक निगम, समाज कल्याण अधिकारी केहस मिश्र, जिला प्राबोशन अधिकारी राजेश कुमार सोनकर भाजपा नेता रामप्रताप सिंह गौतम, नीलिमा सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----
इनसेट-
लाभार्थियों को दिए प्रधानमंत्री आवास के प्रमाण पत्र
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भिटौरा ब्लाक के मलाका ग्राम पंचायत 20 और शहरी आवास के 25 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। साथ ही गंगा किनारे के 10 ग्राम प्रधान व 10 स्वच्छाग्रहियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। मिट्टी के बर्तन बनाने वाले 10 कारीगरों को प्रमाण पत्र दिए।
================