{"_id":"5e2b42508ebc3eec375acdc0","slug":"other-fatehpur-news-knp540503875","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि विद्या मंदिर में दो हजार की क्षमता का बनेगा ऑडीटोरियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि विद्या मंदिर में दो हजार की क्षमता का बनेगा ऑडीटोरियम
विज्ञापन
फतेहपुर। महर्षि विद्या मंदर सीनियर सेकंड्री स्कूल को हाईटेक करने की तैयारी है। स्कूल में दो हजार की क्षमता के ऑडीटोरियम के साथ ही भाषा और गणित के लैब बनाने की तैयारी भी है। अगले सत्र से स्कूल में एक सेक्शन में किसी भी हालत में 40 से अधिक छात्र-छात्राओं का प्रवेश नहीं लिया जाएगा।
शहर में एक छत के नीते बैठाकर सामूहिक कार्यक्रम करने के लिए एक प्रेक्षागृह है। इसकी भी क्षमता करीब सात सौ है। इससे बड़ा कार्यक्रम कराने की लिए कोई हाल नहीं है। महर्षि विद्या मंदिर 2000 की क्षमता का ऑडीटोरियम का निर्माण कराने जा रहा है। इसके लिए स्थान और एस्टीमेट तैयार हो चुका है। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता में और सुधार के लिए लैब स्थापित किया जाना है। इसके लिए भवन बनकर तैयार है। उन्होंने बताया कि स्कूल के 50 छात्र-छात्राएं वैदिक लाइफ प्रोग्राम में शामिल होने के लिए भोपाल भेजे जाएंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग चल रही है।
........................