फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

छात्रा का पीछा कर रहे शोहदों को दौड़ाया

Sat, 25 Jan 2020 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
other
बिंदकी। कालेज से पढ़कर घर लौट रही एक छात्रा से बाइक सवार शोहदों ने छेड़छाड़ की। वह भागकर एक दुकान में घुस गई। वहां मौजूद लोगों ने शोहदों को दौड़ा लिया, लेकिन वे भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

नगर के कुंवरपुर रोड स्थित एक डिग्री कालेज से पढ़कर छात्रा अपने घर लौट रही थी। बाइक सवार तीन युवक छात्रा का पीछा करते व छेड़छाड़ करते चल रहे थे। जब युवक ललौली रोड तक आ गए तो छात्रा ने एक दुकान में पहुंचकर आप बीती दुकानदार को बताई। दुकानदार ने अपने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इस पर उन लोगों ने युवकों को पकड़ने के लिए पीछा किया। आरोपी शोहदे बाइक लेकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची। युवकों की तलाश करती रही लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस ने छात्रा को उसके घर तक पहुंचाया। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि युवक भागने में सफल रहे। उनका हुलिया पहचान लिया गया है, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। कालेज खुलने व बंद होने के समय पिकेट बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed