{"_id":"5e28a2bf8ebc3e4b1b5ccad5","slug":"other-fatehpur-news-knp5400932127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद की पैमाइश को पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद की पैमाइश को पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (खागा)। नगर पंचायत किशनपुर में एमआरएफ सेंटर की जमीन व किसानों के जमीन को लेकर विवाद है। बुधवार को राजस्वकर्मियों की टीम पैमाइश करने पहुंची। जांच के दौरान नगर पंचायत के चेयरमैन, ईओ और शिकायत करने वाले किसान मौजूद रहे।
नगर पंचायत दान में मिली दो बीघे जमीन पर कचरे से जैविक खाद बनाने वाले प्लांट यानी एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराना चाह रहा है। इस जमीन तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। जो रास्ता है वह दूसरे किसानों के खेत से होकर गुजरता है। नगर पंचायत बिना किसी पैमाइश के जमीन पर कब्जा करना शुरू किया तो कस्बे के ही रहने वाले सूरजबली, हनुमान, द्वारिका, बउवा आदि किसानों ने इसका विरोध किया। मामले में पैमाइश न होने तक कार्य बंद करने को कहा गया था। बुधवार को कानूनगो, दो लेखपाल, चेयरमैन, ईओ अजय पांडेय व भुक्तभोगी किसान मौके पर पहुंचे और अपना पक्ष फिर से रखा। राजस्वकर्मी मामले को लेकर जांच में लगे हैं। पैमाइश की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।