{"_id":"5e28a20d8ebc3e4adc1eed91","slug":"other-fatehpur-news-knp5400925110","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार टेंपो पलटा चालक की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार टेंपो पलटा चालक की मौत, 12 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। ललौली की ओर जा रहा टेंपो बुधवार शाम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की टेंपो के नीचे दबने से मौत हो गई। टेंपो के 12 यात्री गंभीर घायल हुए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना के बाद मार्ग पर करीब पौन घंटे तक यातायात बाधित रहा।
ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव निवासी श्रीकृष्ण का बेटा सुधीर कुमार(23) खुद की टेंपो चलाता था। वह बुधवार दोपहर करीब एक बजे ललौली रोड टेंपो स्टैंड से करीब 12 से 15 यात्रियों को लेकर ललौली जा रहा था। कोतवाली के फरीदपुर के पास ई रिक्शा को ओवरटेक करते समय टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो के पलटते ही चीख पुकार मच गई। लोग मदद के लिए दौड़े। टेंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। टेपों के नीचे दबे चालक को बाहर निकाल सीएचसी पहुंचाया गया लेकिन मौत हो गई। दुर्घटना में बांदा के बबेरू थाने के कामता सिंह की पत्नी रानी, बांदा तिंदवारी के धौसण निवासी महाराज की पत्नी मुन्नी देवी, मलवां के उमरगहना निवासी
कमल सिंह का बेटा अंकित, चाचीखेड़ा निवासी बबलू की पत्नी आसमा, बबलू का बेटा फुरकान, चखेड़ी निवासी मुख्तार की बेटी खुशबू, फरीदपुर निवासी राशिद की पुत्री नजमा, दुगरेई निवासी सुखराम, जबरापुर निवासी शिवम, अमेना निवासी आदर्श कुमार, शिवम शुक्ला, कल्यानपुर के साई रावतपुर निवासी अजय कुमार की पत्नी अर्चना को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने रामा, मुन्नी, आसमा व फुरकान की हालत नाजुक होने की वजह से जिला अस्पताल को रेफर किया गया। चालक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कुछ देर तक ही यातायात बाधित रहा है। जल्द ही टेंपो को रास्ते से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।