{"_id":"5e28a1708ebc3e4ada3f0672","slug":"other-fatehpur-news-knp540092375","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर स्टंटबाज की शिकायत, हुआ जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर पर स्टंटबाज की शिकायत, हुआ जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। यूपी पुलिस के ट्विटर एकाउंट में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वीडियो व फोटो अपलोड करने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। बाइक सवार का चार हजार तीन सौ रुपये का चालान हुआ है। एक बाइक पर यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
वीडियो मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे पर बनाया गया है। फतेहपुर के नंबर की एक बाइक पर दो युवा बैठे है। हेलमेट नहीं लगाए हैं। कभी बाइक तेज करते और कभी धीमे कर स्टंट कर रहे थे। यह देखकर एक व्यक्ति ने वीडियो और फोटो खींची। यूपी पुलिस के ट्विटर एकाउंट पर अपलोड किया। पुलिस को उच्चाधिकारियों की ओर से कार्रवाई के आदेश मिले। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने जांच की। जांच में बाइक मलवां थाने के सौरा कस्बा निवासी जन्नतुन की निकली। सीओ ने हेलमेट नहीं लगाने, स्टाइल से नंबर प्लेट लगाने, नाबालिग होते हुए बाइक चलाने, स्टंट करने में चालान किया। जिसका जुर्माना चार हजार तीन सौ रुपया हुआ। सीओ सिटी ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन में पहला सबसे बड़ा जुर्माना है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।