{"_id":"5e289ffb8ebc3e4aea2d24c4","slug":"other-fatehpur-news-knp540091453","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतेहपुर ने 95 रन से कौशांबी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कतेहपुर ने 95 रन से कौशांबी को हराया
विज्ञापन
फतेहपुर। जिलास्तरीय अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच फतेहपुर और कौशांबी के बीच खेला गया। मेजबान टीम ने मेहमान टीम को उबरने का जरा भी मौका नहीं दिया। फतेहपुर ने पहले खेलते हुए 179 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करने उतरी कौशांबी की 84 रन बनाकर आल आउट हो गई। आशुतोष कुमार की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के आगे कौशांबी के गेंदबाज निरीह नजर आए। नाबाद 96 रन की पाली खेलने वाले इस बल्लेबाज को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जोगेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कौशांबी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। फतेहपुर टीम के आशुतोष ने 72 गेंद में 11 चौका और एक छक्का जड़कर 96 रन का नाबाद स्कोर बनाया। विवेक ने 22 गेंद में
27 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरे कौशांबी के बल्लेबाज शुरुआत से ही नर्वस नजर आए। अतुल विश्वकर्मा ने 18 और तन्मय ने 14 रन का सबसे ज्यादा योगदान दिया। फतेहपुर के गेंदबाज गौतम पथरौल ने पांच ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अक्षत ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके। कार्तिक यादव ने
विज्ञापन
पांच ओवर में 14 रन देकर दो विकेट उखाड़ दिए। इस मैच के हीरो आशुतोष कुमार को पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता रूपेश कुमार सोनकर ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया। इस मैच के एंपायर अली हसन और पुलक रहे। स्कोरर का जिम्मा शुभम के पास रहा। क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 95 रन से शिकस्त दी।