{"_id":"5e25f9678ebc3ec6e858036c","slug":"other-fatehpur-news-knp539678443","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक पर टूटा कार सवार वर्दीधारियों का गुस्सा 21-06-00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक पर टूटा कार सवार वर्दीधारियों का गुस्सा 21-06-00
विज्ञापन
थरियांव। पश्चिमी बाईपास पर सुबह साढ़े दस बजे फतेहपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे कंटेनर का किनारा कार से टकरा गया। कंटेनर के टकराने पर कार से नीचे उतरे पुलिस वर्दीधारियों ने चालक को सीट से उतार कर पीटा। पिटाई करने के बाद गाड़ी के कागजात कब्जे में ले लिए और गाली गलौज के बाद प्रयागराज की तरफ चले गए। उधर, जान बचाने के लिए बीच सड़क पर कंटेनर खड़ा करने से जाम लग गया। इससे वाहन जहां का तहां फंस गए। कार एक पुलिस अफसर की बताई जा रही है।
कार फतेहपुर से इलाहाबाद की ओर जा रही थी। कार जैसे ही थरियांव पेट्रोल पंप के पास पहुंची। रूट डायवर्जन के चलते ओवरटेक के दौरान कंटेनर के किनारे से टकरा गई। ऐसा होते ही कार में सवार पुलिस वर्दीधारी बाहर निकल आए और कंटेनर के चालक को पीटने लगे। चालक आदिश निवासी मैनपुरी को दौड़ा दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। वर्दीधारी होने की वजह से किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। आरोप है कि वर्दीधारियों ने चालक से गाड़ी के
कागजात और गाड़ी की चाबी भी कब्जे में ले ली और धमकी देते हुए कागज लेकर कार से प्रयागराज की ओर चले गए। उधर कंटेनर के सड़क पर खड़े हो जाने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। करीब घंटे भर तक नेशनल हाईवे रेंगता रहा। मामले की जानकारी पर इलाकाई पुलिस ने कंटेनर हटवा कर यातायात बहाल कराया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, अधिकारियों से बात की जा रही है। कार सवार अधिकारी के पास कागजात हैं, संभवत: किसी मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट गए हुए हैं। वापस आने पर थाने में देने को कह कर गए हैं।