{"_id":"5e24a1988ebc3e4afd2fc99b","slug":"other-fatehpur-news-knp539465786","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के विरोध पर नगर पंचायत का काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के विरोध पर नगर पंचायत का काम बंद
विज्ञापन
किशनपुर (खागा)। स्थानीय नगर पंचायत में एमआरएफ सेंटर को लेकर चल रही साफ-सफाई के काम पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। यह रोक ग्रामीणों की शिकायत पर स्थानीय प्रशासन ने लेखपाल की रिपोर्ट पर की। ईओ मामले को डीएम के संज्ञान में लाने की बात कह रहे है।
बता दें कि किशनपुर नगर पंचायत ने दान में मिली दो बीघे जमीन पर कचरे से जैविक खाद बनाने का प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। जिस जगह पर यह जमीन स्थित है उसके चारों ओर किसानों के खेत हैं और नगर पंचायत के पास अपनी जमीन पर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। दो दिन पहले नगर पंचायत की जेसीबी
किसानों के खेत से होकर निकली तो किसानों ने इसका विरोध किया। शनिवार को वार्ड नंबर नौ निवासी सूरजबली ने थाने में सीओ के समक्ष पेश होकर शिकायत की और बताया कि नगर पंचायत गलत तरीके से उनकी जमीनों से होकर गाड़ियां निकाल रहा है और उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। मामले को लेकर लेखपाल से जांच कराई
विज्ञापन
तो लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नगर पंचायत की जमीन व अन्य लोगों की जमीन के बीच सीमा का विवाद है। जो बिना पैमाइश के सुलझ नहीं सकता हैै। जबकि नगर पंचायत बगैर पैमाइश के जमीन पर कब्जा कर रहा है। ऐसे में मौके पर हो रहे काम को रोका जाना चाहिए। रिपोर्ट मिलते ही अधिकारियों ने काम बंद करा दिया है। ईओ किशनपुर अजय पांडेय ने इस मामले में कहा कि वह पूरा प्रकरण जिलाधिकारी के समक्ष रखेंगे। जैसे निर्देश प्राप्त होंगे वैसे ही आगे कदम बढ़ाया जाएगा।