फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTHER

हैलट में मौत से जंग लड़ रही किशोरी

Sat, 18 Jan 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
OTHER
औंग (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी से मुकरने पर तीन दिन पहले आग लगाकर जान देने का प्रयास करने वाली किशोरी की हालत गंभीर है। कानपुर हैलट में मौजूद भाई ने बताया कि बहन के मुंह में पानी के अलावा कुछ नहीं जा रहा है। गांव में पुलिस मौजूद है। लोगों की जुबान पर यह घटना चर्चा आम है।
विज्ञापन

आरोपियों के घर में केवल उनकी पत्नियां मौजूद हैं। घर के दरवाजे खुले थे। बहुत पूछने पर महिलाओं ने बताया कि अगर जानते कि किशोरी इतना बड़ा कदम उठा लेगी, तो पंचायत की बात दरकिनार कर शादी कर लेते। पंचों ने नाबालिग होने को कानूनी बाधा बताया था। किशोरी की जिद को देखते हुए इसी वजह से डर गए थे। बालिग होने तक शादी के लिए इंतजार करने की बात कही गई थी। पीड़िता की मां ने रोते हुए घटना की दास्तां ताजा कर दिया।
विज्ञापन

गांव में हर शख्स की जुबान पर घटना को लेकर अफसोस है। उधर, दो दिन बाद जिले से एलआईयू टीम गांव पहुंची। पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की हकीकत जानी। झोपड़ी में आग लगने के समय घरों में मौजूद पड़ोसियों से बयान लिए। पीड़ित और आरोपियों के घर जाकर पूछताछ की। घटना के नामजद कुछ आरोपी अभी तक पुलिस पकड़ से दूर हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने बताया आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें भेजी गई हैं। शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की आग लगाकर जान देने का प्रयास करने वाली किशोरी का हाल जानने पूर्व शिक्षा मंत्री जनसेवक अमरजीत सिंह शुक्रवार शाम एलएलआर हैलट अस्पताल कानपुर पहुंचे। परिवार से मिलकर हाल-चाल लिया। उन्होंने परिवार से इलाज और सुविधा के बाबत पूछा। पीड़िता के भाई व परिजनों ने अस्पताल से इलाज व सुविधाओं की बात सकारात्मक बताया। जनसेवक ने फोन पर बताया कि उन्होंने बेहतर इलाज के लिए अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed