{"_id":"5de2bcf48ebc3e54a56571ff","slug":"other-fatehpur-news-knp5292664116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में ट्रक व प्राइवेट बस की भिड़ंत, चालक समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में ट्रक व प्राइवेट बस की भिड़ंत, चालक समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बांदा के कमासिन से कानपुर जा रही प्राइवेट बस और ट्रक में शनिवार की सुबह करीब सात बजे भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक समेत तीन यात्री घायल हुए जबकि करीब पंद्रह यात्रियों को मामूली चोटें हैं। हादसा बांदा-बिंदकी मार्ग पर ललौली थाना क्षेत्र के चंदौरा में ईंट भट्ठे के सामने हुआ। इससे करीब एक घंटे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है।
बस में कमासिन से 37 यात्री बैठे थे। बस कानपुर जा रही थी। चंदौरा गांव के लोग सुबह खेत की ओर जा रहे थे। तभी वाहनों की भिड़ंत से तेज आवाज हुई। दुर्घटना में बस और यात्रियों की चीख सुन ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। भिड़ंत के झटके से गिरकर कई यात्री चुटहिल हो गए थे। कुछ लोग सीटों के बीच फंसे थे। ग्रामीणों ने मशक्कत कर
यात्रियों को बाहर निकाला। कमासिन निवासी बस चालक शिवप्रसाद (45) पुत्र शिवमंगल, यात्री संजय विश्वकर्मा (40) पुत्र सूरजदीन (निवासी टिकुवापुर थाना सजेती कानपुर नगर), मोनू (20) पुत्र शिवदत्त (निवासी बबेरू थाना बबेरू जिला बांदा) को पीएचसी बहुआ में भर्ती कराया गया। बस परिचालक कमासिन निवासी कमलेश ने बताया कि कमासिन से हर हफ्ते व्यापारी माल खरीदने कानपुर जाते हैं। उनकी पहले से बुकिंग
विज्ञापन
में रहती है। व्यापारियों के साथ ही कानपुर जाने वाले यात्री भी बैठ जाते हैं। बिंदकी की ओर से खाली ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था। घटना के समय कोहरे था। इसी वजह से हादसा हुआ है। गनीमत रही कि वाहन अपने साइड में थेे। भिड़ंत सीधी होने पर हादसा भीषण हो सकता था। बस और ट्रक को पुलिस ने क्रेन से हटवाकर यातायात बहाल कराया। एसओ केशव वर्मा ने बताया घायलों की हालत ठीक है। वाहनों को हाईवे से हटवा कर यातायात बहाल कराया गया है। घायलों को दूसरी बस से भेजा गया।