{"_id":"5de16db48ebc3e547b5e87f0","slug":"other-fatehpur-news-knp5290552196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज किसानों ने मवेशियों को किया चहारदीवार में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज किसानों ने मवेशियों को किया चहारदीवार में बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। लगातार फसलों के नुकसान होने से नाराज किसानों ने अन्ना मवेशियों को घेरकर सब्जी मंडी के मैदान में बंद कर दिया। ग्राम प्रधान ने आवारा मवेशियों के चारे पानी का इंतजाम किया। इसकी सूचना प्रशासन को भी दी।
जानकारी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके में जाकर निरीक्षण किया। मौजूद किसानों ने अपनी नाराजगी भी जाहिर किया। बोले अन्ना मवेशियों के चलते उनकी गेहूं की फसल शुरुआती दौर में ही खराब हो रही है। नाराज किसानों ने अन्ना मवेशियों को घेरकर के दरवेशाबाद गांव के पास स्थित खाली पड़े सब्जी मंडी के मैदान के अंदर
बंद कर दिया। इस मैदान में चारों ओर बाउंड्री है और मुख्य गेट में ताला लगा हुआ था। गुस्साए किसानों ने ताला तोड़कर अंदर मवेशी कर दिए। ग्राम प्रधान वीरेंद्र अवस्थी ने अन्ना मवेशियों के चारे पानी के लिए इंतजाम किया। उन्होंने बताया कि वह चारे पानी का इंतजाम कर रहे हैं इसकी सूचना एसडीएम प्रहलाद सिंह को दी। एसडीएम ने मौके पर आकर निरीक्षण भी किया। मांग की गई कि आगे का इंतजाम प्रशासन कराए। इस समस्या को लेकर लगातार किसान परेशान हो रहे हैं उनकी मेहनत की फसल को अन्ना मवेशी चट कर जाते हैं।