फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

पंद्रह मिनट के निरीक्षण में गुणवत्ता देख गए कैबिनेट मंत्री

Sun, 17 Nov 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य प्रणाली और चिकित्सा शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का जनपद आगमन हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह मलवां ब्लाक के चितौरा में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने पहुंचे। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र सिंह को निर्माण कार्य मार्च 2021 तक पूरा कराने के निर्देश दिए। वह बनारस से लौटे रहे थे। उन्होंने महज पंद्रह से बीस मिनट में ही अपना निरीक्षण पूरा कर लिया।
विज्ञापन

उनका हेलीकाप्टर शहर के शांती नगर स्थित ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड में उतरा। प्रोटोकाल के मुताबिक उन्हें हेलीपैड से कार के जरिए पहले लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आधे घंटे के लिए रुकना था। समय के अभाव के चलते वह यहां नहीं रुके। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का काफिला सीधे चितौरा
विज्ञापन

स्थित निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचा। यहां उन्होंने कालेज का नक्शा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। कताई मिल परिसर में मेडिकल कालेज के लिए 18 इमारतें तैयार की जानी है। जिनमें से फिलहाल 13 इमारतों पर काम चल रहा है। चितौरा के कताई मिल परिसर में पांच इमारतें टाइप टू से टाइप छह तक की आवासीय, एकेडमिक, एडमिन, लेक्चर, हास्पिटल, ब्वायज हास्टल, गर्ल्स हास्टल, सीनियर और जूनियर हास्टल,
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर्न में पुरुष और महिला के हास्टल, नर्सों के हास्टल की इमारतें बननी हैं। मंत्री सुरेश खन्ना ने निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र सिंह को निर्माण कार्य मार्च 2021 तक पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यस्थल की मिट्टी की लैब टेस्टिंग भी कराने के निर्देश दिए। इमारत बनने के
बाद उनमें सीलन न आ सके। यदि मिट्टी की रिपोर्ट गड़बड़ आती है तो इमारत बनवाने से पहले इसकी समुचित व्यवस्था करें। निरीक्षण के बाद सुरेश खन्ना लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे। यहां उन्होंने जिले की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, खागा विधायक कृष्णा पासवान और अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एटा जनपद के लिए प्रस्थान किया।
इनसेट
कैबिनेट मंत्री के बाद नोडल अधिकारी भी पहुंचे
फतेहपुर। निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण दिन में दो बार हुआ। पहले चिकित्सा शिक्षा कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने निरीक्षण किया तो उनके बाद नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार भी वहां पहुंच गए। उन्होंने निर्माण प्रगति में शिथिलता पाये जाने पर रोष प्रकट किया। परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह ने उन्हें बताया कि मेडिकल कालेज के लिये 50 करोड की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। जिसके सापेक्ष सिर्फ 12 प्रतिशत धनराशि का उपयोग होने पर नोडल अधिकारी ने परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिये कि समयबद्ध तरीके से प्रथम किस्त के सापेक्ष धनराशि व्यय करते काम को समय पर पूरा कराएं।

नोडल अधिकारी ने देखा कृषि कल्याण केंद्र
फतेहपुर। नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार ने कृषि कल्याण केंद्र हुसेनगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने निर्मित भवन की गुणवत्ता को देखा। यहां मौजूद रहे उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने उन्हें बताया कि यहां बीज भंडार है एवं बैठक के लिये एक हाल है। उन्होंने कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग की ओर से चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed