फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

धान खरीद में तेजी लाने के लिए बढ़ाए गए क्रय केंद्र

Sat, 16 Nov 2019 07:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। सुस्त धान खरीद में तेजी लाने और लक्ष्य को पूरा करने के लिए छह संस्थाओं का और चयन किया गया है। पहले सात संस्थाओं के 46 क्रय केंद्र बनाए गए थे। अब जिले में 13 संस्था के 70 क्रय केंद्रों में किसानों के धान की खरीद होगी। इनको 28 फरवरी तक एक लाख 10 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

समर्थन मूल्य पर शुरू हुई धान खरीद के 15 दिन बीतने के बाद भी तेजी नहीं आ सकी है। जो क्रय केंद्रों खोले गए हैं। उनमें अभी तक सुस्त ढंग से धान की तौल हो रही है। क्रय केंद्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों को केंद्र प्रभारी सत्यापन की बात कहा कर वापस कर दे रहे हैं। सीमित क्रय केंद्र होने की वजह से किसान
विज्ञापन

दूसरे क्रय केंद्रों में जा भी नहीं पाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब जिले में 13 संस्थाओं के 70 क्रय केंद्रों में धान की खरीद होगी। 15 दिन में अभी तक 8.96 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है, जो लक्ष्य का 0.8 प्रतिशत है। डिप्टी आरएमओ रमेश
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों को धान बेचने में समस्या न हो, इसके लिए क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। धान बेचने से पहले किसानों को पंजीकरण कराना होगा। उसका सत्यापन होगा। इसके बाद धान की तौल होगी।
संस्था का नाम- विपणन शाखा
क्रय केंद्रों का नाम- मंडी समिति फतेहपुर, बहुआ, हुसैनगंज, थरियांव, असोथर, हथगाम, किशनपुर, धाता, बिंदकी प्रथम व द्वितीय, मलवां, अमौली, जहानाबाद।
संस्था का नाम- पीसीएफ। क्रय केंद्रों का नाम- हरिहरगंज, मेवली, गाजीपुर, बरारी, मवई, अंदौली, सीतापुर, मुरांव, बुदवन, महरहा, बकेवर, पधारा।
संस्था का नाम- यूपी स्टेट एग्रो। क्रय केंद्रों के नाम- पलनहा, बहुआ, बेर्रांव, टीसी, जागेश्वर धाम, देईमऊ, गढ़ा, मझटेनी, धाता, मवइया।
संस्था का नाम- कर्मचारी कल्याण निगम। क्रय केंद्रों के नाम- सिमौर, लालीपुर, खैदीपुर।
संस्था का नाम- नैफेड। क्रय केंद्र का नाम- बुधरामऊ, असोथर, बेसड़ी
संस्था का नाम-यूपी एसएस। क्रय केंद्र का नाम- रामपुर, कठेरवा।
संस्था का नाम- एनसीसीएफ। क्रय केंद्र का नाम- खजुहा, जोनिहां, मलवां
संस्था का नाम- पीसीयू। क्रय केंद्र का नाम- मंझूपुर, औरेई, असोथर, खिदिरपुर
संस्था का नाम- कृषक हितकारी। क्रय केंद्र का नाम- सरकंडी, मवईया
संस्था का नाम- कृषक बहु उदे्ेदश्यीय क्रय केंद्र का नाम- असोथर, ओती, डेंडासई, बमरौली,
संस्था का नाम- गोपाल नगर समिति। क्रय केंद्र का नाम- बकंधा
संस्था का नाम- ग्रीनकोर। क्रय केंद्र का नाम- असोथर
===================
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed