फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

नौकरी का झांसा देकर महिला को ले भागने वाला गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2019 07:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
other
आरोपी विनोद सोनी - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ठगी, लूट व चोरी के दर्जनों मामलों में वांछित आरोपी को पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया। कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके पुराने मामले भी खंगाले जा रहे हैं। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गांव निवासी विनोद सोनी निकला है। आरोपी के खिलाफ बिंदकी कोतवाली में विवेचना चल रही है। रायबरेली के खीरो थाने में तीन माह पहले बाइक लूट में पकड़ा गया था। एक माह पहले जेल से छूटा था। शहर के अनुसूचित जाति एक्ट और दुष्कर्म के एक मामले की विवेचना
विज्ञापन

सीओ सिटी के पास है। दो साल पहले कोतवाली पुलिस ने जेल चौकी क्षेत्र से एक महिला को नौकरी के बहाने से भगा ले जाने में इसे पकड़ा था। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो महिलाएं और उनके घर के तीन लोग शहर कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे थे। अपाचे बाइक सवार ने एक गैस एजेंसी में नौकरी दिलाने का इन्हें झांसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी में महिलाओं को गारंटी के लिए कागजात में हस्ताक्षर करने के बहाने बुलाया था। एक 25 साल की महिला को अपाचे बाइक सवार हस्ताक्षर कराने के बहाने से शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बाइक में बैठाकर ले भागा था। परिजनों से 15 हजार रुपये भी ठगे थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी व महिला को ले जाने की रिपोर्ट
दर्ज की थी। महिला ने बताया कि उसे बाइक सवार ने बैठाने के बाद कहा कि कानपुर रामादेवी गैस एजेंसी में लिखापढ़ी कराएगा। तभी उसे शक पैदा हुआ। विरोध करने पर रास्ते में गालीगलौज की। अचलगंज के पास रोड पर पुलिस को देखकर चीखी, तभी उसने बाइक रोक दी। आरोपी भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
गाजीपुर थाने की पीड़ित महिला ने आरोपी की कोतवाली परिवार में ही पीट दिया। महिला काफी गुस्से में थी। आरोपी को पुलिस साइको मान रही है। पुलिस की पूछताछ में उसका मकसद महिलाओं को बहाने से अगवा कर ले जाना है। लूटपाट के बाद वह छोड़ देता है। आरोपी बोला महिलाओं से कोई गलत काम नहीं करता है। उसने मलवां
में ऐसे ही नौकरी के नाम पर ठगी की थी। पीड़ित पक्ष ने पत्नी से उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। वह गाजीपुर एक हफ्ते पहले किसी काम से गया था। गाजीपुर के लोगों से मुलाकात हुई थी। उन लोगों ने नौकरी मांगी थी, तभी उनको यहां बुलाया था।
आरोपी शातिर किस्म का है। उसे 2017 में कोतवाली पुलिस ने पकड़ा था। तब राजेश सोनी के नाम पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वह महिला को अगवा कर जाते समय रास्ते में खुद का नाम अमित ले रहा था। कोतवाली में सोमवार को विनोद सोनी नाम बताया है। चौथा घरेलू नाम बिपिन बताया है। हालांकि उसका पता मलवां के चखेड़ी गांव का है।
बिंदकी कोतवाली के अकबराबाद के एक दंपति को शहर के शादीपुर गैस एजेंसी में नौकरी दिलाने के लिए करीब छह माह पहले बुलाया था। महिला के जेवरात एजेंसी जाने से पहले उतरवा लिए थे। फोटोकॉपी कराने पति को भेजा था। इधर, महिला को लेकर भाग निकला था। हालांकि उसे चौराहे पर ही छोड़कर भागा था। करीब 80 हजार

के जेवरात थे। कोतवाली पुलिस ने अकबराबाद के दंपति को बुलाया। यहां महिला ने आरोपी को कोतवाली में देखते ही पहचान लिया। महिला आरोपी को देखकर फौरन पहचान गई और बोली इसी ने उसे लूटा था। बिंदकी के अलियाबाद के एक दंपति को भी इसने शिकार बनाया था। हालांकि उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed