{"_id":"5dc5c6728ebc3e5b056b6c05","slug":"other-fatehpur-news-knp5246859183","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बीडीओ को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बीडीओ को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन काटा
विज्ञापन
फतेहपुर। जिलाधिकारी के आदेश को दरकिनार कर लंबे समय से गायब चल रहे खंड विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। मामला हाल ही में विजयीपुर ब्लाक के बीडीओ पद से हटाए गए गोपीनाथ पाठक का है।
डीएम संजीव सिंह ने बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए कहा है कि बीडीओ ने अपने कार्यक्षेत्र में शौचालय निर्माण और प्रधानमंत्री आवास जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में अपेक्षित काम नहीं किया। इसके लिए जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्रा ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा तो बीडीओ ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्हें अक्तूबर माह
में ब्लाक से हटाकर जिला मुख्यालय संबद्ध किया गया था। इसके बाद से वह मुख्यालय से नदारद हैं। लिहाजा गोपीनाथ पाठक को यह पाया गया कि वह स्वेच्छाचारिता एवं मनमानी ढंग से कार्य करने व उच्चाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन करने के आदी हैं। इनका एक नवंबर से सात नवंबर तक वेतन अवरुद्ध करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।