{"_id":"5dae00598ebc3e93bf3bd832","slug":"other-fatehpur-news-knp5212322186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुगौली पहुंची एयरफोर्स टीम की साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुगौली पहुंची एयरफोर्स टीम की साइकिल यात्रा
विज्ञापन
चौडगरा। मलवां विकास खंड के गुगौली कस्बे में एयरफोर्स के अफसरों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कपास से बने थैले देकर प्लास्टिक का उपयोग न करने की सीख दी।
कानपुर से प्रयागराज के लिए साइकिलिंग अभियान के तहत निकले कानपुर सेवन एयरफोर्स सेना अस्पताल से टीम की अगुवाई कमाडिंग अफसर आफताब आलम ने की। टीम सुबह गुगौली पहुंची और होटल परिसर में पौधरोपण किया। यह 12 सदस्यीय टीम 220 किमी की दूरी तय कर प्रयागराज पहुंचेगी। टीम में पांच अधिकारी, दो
नर्सिंग अधिकारी, पांच एयरमैन हैं। टीम का उद्देश्य है कि पर्यावरण को संरक्षण मिले। ग्रो ग्रीन की अवधारणा प्रोत्साहित हो। यह जहां से गुजर रहे हैं, आसपास के लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह भी दे रहे हैं। होटल के डायरेक्टर अमित शुक्ला ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर कल्यानपुर थाना प्रभारी जे पी उपाध्याय, इंद्रदेव तिवारी व क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।