फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

हाईवे पर स्थापित पुलिस चौकियों पर चलेगा बुलडोजर

Mon, 16 Sep 2019 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
other
हसवा। दशकों से हाईवे के अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती आईं पुलिस चौकियों को अब गिराए जाने की तैयारी है। दरअसल ये पुलिस चौकियां सिक्स लेन हाईवे के निर्माण के रास्ते में आ रही हैं। जिसकी वजह से अब इन्हें हाईवे से हटाया जाना है। हालांकि हाईवे निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था को चौकियों को गिराने से पहले नई पुलिस चौकियां बनाकर पुलिस को हस्तांतरित करना होगा। जब चौकियां नई इमारतों में संचालित होने लगेंगी तभी पुरानी इमारतें गिराई जाएंगी।
विज्ञापन

जनपद मे राष्ट्रीय राजमार्ग दो के चौड़ीकरण का काम पीएनसी कंपनी को दिया गया है। जिनका काम कानपुर के चकेरी से कौशांबी जनपद की सीमा कोखराज तक है। फतेहपुर इन दोनों जनपदों के बीच में है। मौजूदा समय में यहां हाईवे को फोर लेन से सिक्स लेन करने का काम चल रहा है। जिसमें हाइवे के दोनो ओर खुदाई हो रही है। हाईवे पर ही वर्षों से स्थापित चार पुलिस चौकियां निर्माण कार्य के रास्ते का रोड़ा बन रही हैं। पुलिस चौकी हसवां, औंग, मझिलगांव, मंहिचा मंदिर हाईवे की जमीन पर होने से अब इन्हें गिराए जाने की तैयारी है। इसी क्रम में मलवां थाना की दीवाल भी टूटेगी। कार्यदायी संस्था पीएनसी इन पुलिस चौकी के स्थान पर दूसरी नवीन पुलिस चौकी का निर्माण कराएगी। इसके लिये राजस्व विभाग ने जमीन भी चिन्हित कर दी है। नवीन स्थान पर कंपनी पहले पुलिस चौकियों का निर्माण कार्य कराएगी। जिसमें करीब अभी दो साल का समय लग सकता है। पुलिस चौकी निर्माण के बाद संबंधित थाना इंचार्ज नई इमारत को हस्तांरित करेंगे। इसके बाद ही पुलिस चौकी टूट सकेगी। अभी फिलहाल इन पुलिस चौकियों को छोड़कर खुदाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

...
जनपद की चार पुलिस चौकी व मलवां थाना की दीवाल हाईवे निर्माण में टूटेगी। इनकी जगह दूसरे स्थान पर नवीन पुलिस चौकी बनेंगी। जब तक नयी पुलिस चौकी नहीं बन जाती ये पुलिस चौकियां बनी रहेंगी। पुलिस चौकी के स्थानों पर काम छोड़ दिया जा रहा है। जिसे बाद मे पूरा कराया जायेगा। रंकेश चौबे, डीपीएम पीएनसी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल ने दूसरी जगह जमीन चिन्हित कर दिया है। कार्यदायी संस्था जब तक नवीन पुलिस चौकी का निर्माण नही कराएगी, तब तक चौकी नही छोड़ी जाएगी। नई पुलिस चौकी पुरानी से कुछ दूर हसवा मोड़ के समीप बनेगी। - अश्वनी कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज हसवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed