फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

सरकारी नौकरी और प्रधानी एकसाथ चलाने पर डीएम ने दी नोटिस

Tue, 30 Jul 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। कोआपरेटिव बैंक की नौकरी और ग्राम प्रधानी एक साथ चलाना पुरइन गांव के प्रधान को महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने पुरइन ग्राम पंचायत के खाता संचालन पर रोक लगाते हुए ग्राम प्रधान शैलेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया है। वहीं प्रकरण संज्ञान में आने पर बैंक प्रबंधन ने भी शैलेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। शैलेंद्र के पिता सुरेंद्र सिंह भी कोआपरेटिव बैंक में नौकरी करते हुए बीडीसी बन गए थे। अब उनके भी दोनों पदों पर संकट छा गया है।
विज्ञापन

इस पूरे खेल को अमर उजाला ने अपने 24 जून के अंक में उजागर किया था। अखबार ने कोऑपरेटिव बैंक कर्मचारी चार साल से प्रधान शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह तथ्य उजागर किया गया था कि कोऑपरेटिव बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शैलेंद्र सिंह पिछले चार साल से ऐरायां ब्लाक की पुरइन ग्राम पंचायत के प्रधान बने बैठे हैं। इतनी ही नहीं उनके पिता सुरेंद्र सिंह भी बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होते हुए वार्ड नंबर 42
विज्ञापन

दयालपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। पिता-पुत्र की यह जोड़ी ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का मानदेय भी ले रही थी और बैंक से अपना वेतन भी ले रही थी। नियमत: बैंक से बिना अनुमति लिए कोई कर्मचारी चुनाव नहीं लड़ सकता। पर, ये दोनों पिता-पुत्र बिना अनुमति के चुनाव लड़े और दोनों पदों का एक साथ संचालन कर रहे थे और उनका लाभ ले रहे थे। इस मामले में जिलाधिकारी संजीव सिंह ने ग्राम पंचायत पुरइन के ग्राम निधि के खाता
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन पर रोक लगा दी है। डीएम ने ग्राम प्रधान शैलेंद्र सिंह को नोटिस देकर उन्हें अपना पक्ष रखने को कहा है। इसी क्रम में बैंक प्रबंधन ने भी दोनों पिता-पुत्र को बैंक के नियमों के विपरीत काम करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीएम ने बताया कि नोटिस का जवाब संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों ने अब तक जितना मानदेय लिया है, उसकी भी रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed