फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Order to recover 106 days salary of assistant teacher

Fatehpur News: सहायक अध्यापक का 106 दिन का वेतन वसूलने के आदेश

Wed, 20 Sep 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Order to recover 106 days salary of assistant teacher
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने विजयीपुर ब्लाक के प्राथमिक स्कूल खरखर के सहायक अध्यापक रोशनलाल पर बड़ी कार्रवाई की है। बीएसए ने सहायक अध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए 106 दिन का वेतन रिकवरी करने के आदेश दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय खरखर में रोशनलाल सहायक अध्यापक हैं। शिक्षक की शिकायत की जांच में प्राथमिक विद्यालय खरखर मजरे गाजीपुर लावा रोशन लाल 19 दिसंबर 2022 से 24 दिसंबर 2022 तक चिकित्सीय अवकाश पर रहे। 25 दिसंबर 2022 से 28 दिसंबर 2022 तक आकस्मिक अवकाश पर रहे। इसके बाद 16 जनवरी 2023 से 11 अप्रैल 2023 तक चिकित्सीय अवकाश पर रहे। शिक्षक के मानव संपदा पोर्टल पर लिए गए अवकाशों का मिलान किया गया, तो मात्र 19 दिसंबर 2022 से 24 दिसंबर 2022 तक सिर्फ छह दिन का अवकाश पोर्टल पर अंकित मिला। ऐसे में शिक्षक के अवकाशों में हेराफेरी करने की पुष्टि हुई है। जांच अधिकारी की आख्या पर बीएसए ने सहायक अध्यापक रोशनलाल की एक स्थाई वेतनवृद्धि रोकते हुए शिक्षक की 25 दिसंबर 2022 से 11 अप्रैल 2023 तक के लिए गए वेतन रिकवरी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed