{"_id":"6543ef80643026bc550e03b4","slug":"operator-dismissed-for-taking-ride-without-ticket-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-6216-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बिना टिकट सवारी ले जाने पर परिचालक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बिना टिकट सवारी ले जाने पर परिचालक बर्खास्त
Fri, 03 Nov 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 10 दिन पहले बांदा रूट की बस में बिना टिकट मौजूद थी 12 सवारी
- टीआई की सांठगांठ से मौके पर बने थे नौ टिकट, परिचालक पर तीन डब्ल्यूटी का आरोप
- जांच के दौरान पूरे मामले का हुआ पर्दाफाश
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर से बांदा को जाने वाली रोडवेज बस में 10 दिन पहले बिना टिकट के 12 सवारी बैठाई गई थीं। निरीक्षण के दौरान टीआई ने सांठगांठ कर मौके पर नौ टिकट बनवा दिए थे। परिचालक पर तीन डब्ल्यूटी का आरोप लगा, लेकिन जांच के दौरान पूरे मामला का पर्दाफाश हुआ। इस दौरान परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई और टीआई के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर आरएम को भेज दी है।
फतेहपुर डिपो से बांदा जाने वाली रोडवेज बस (यूपी71टी7704) मेें 24 अक्तूबर को संविदा परिचालक बांदा जिला के गांव महोखर निवासी बृजेश निगम में तैनात थे। एआरएम के अनुसार वह बस रोजाना बांदा के दो चक्कर लगाती है। लेकिन परिचालक ने उस दिन बस का संचालन सिर्फ बहुआ तक किया। बहुआ से फतेहपुर के बीच बस ने दो चक्कर लगाए।
वहीं शाह में निरीक्षण दल के टीआई ने बस का निरीक्षण किया। उन्होंने परिचालक के खिलाफ तीन सवारी बिना टिकट ले जाने का आरोप लगाकर एआरएम को रिपोर्ट भेजी। लेकिन जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि बस में 12 सवारी बिना टिकट के मौजूद थी। परिचालक ने टीआई से सांठगाठ कर शाह में ही नौ सवारियों के टिकट बना दिए।
विज्ञापन
वहीं परिचालक के खिलाफ तीन सवारियों की डब्ल्यूटी लिख दी। एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में परिचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन उसने संतुष्ट जवाब नहीं दिया। इसके अलावा घटना के बाद से परिचालक बिना सूचना के अनुपस्थित है। उन्होंने परिचालक की संविदा समाप्त कर उसे बर्खास्त कर दिया। वहीं टीआई की रिपोर्ट बना कर आरएम कानपुर को भेजी है। आरएम के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी।