{"_id":"6609ac8629080c998e044e43","slug":"operation-of-dialysis-unit-of-district-hospital-on-loan-fatehpur-news-c-217-fth1002-113227-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट का उधार से संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट का उधार से संचालन
Mon, 01 Apr 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल में संचालित हो रही डायलिसिस यूनिट का संचालन बंद नहीं होगा। अस्पताल प्रबंधन ने तीन माह का बिल चुकाया है। लेकिन अभी भी यूनिट संचालन करने वाली कंपनी को पिछले आठ माह का बकाया बिल 64 लाख रुपये की धनराशि अस्पताल प्रबंधन से चाहिए।
जिला अस्पताल में नौ फरवरी 2021 को डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन हुआ। यूनिट का संचालन कोलकाता की कंपनी स्काग संजीवनी ने शुरू किया। यूनिट में किडनी मरीज डायलिसिस के माध्यम से रक्तशोधन कराते हैं। हर मरीज को हफ्ते में दो से तीन बार यह प्रक्रिया करानी पड़ती है।
पिछले तीन सालों में डायलिसिस यूनिट में करीब 250 मरीजों ने अपना रक्तशोधन कराया। इन दिनों भी यहां पर 60 मरीजों की डायलिसिस हो रही है। यूनिट की पूरी देखरेख, मशीनों की व्यवस्था और कर्मचारियों की भर्ती कार्यदायी कंपनी कर रही है। कंपनी का हर माह करीब आठ लाख रुपये बिल बनता है। गुरुवार को कंपनी ने अस्पताल के बाहर नोटिस चस्पा किया। जिसमें बिल का भुगतान न होने के कारण यूनिट का संचालन बंद करने की बात कही।
विज्ञापन
नोटिस चस्पा होते ही अस्पताल प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य मुख्यालय में संपर्क कर मामले की सूचना दी। अब बताया जा रहा है कि कंपनी को तीन माह के बिल का भुगतान हुआ है। जल्द ही शेष भुगतान भी किया जाएगा।
-- कोट्स--
डायलिसिस यूनिट का संचालन बंद नहीं होगा। मरीजों को सुचारू रूप से डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। मुख्यालय के माध्यम से कंपनी को बिल का भुगतान किया जा रहा है। - डॉ. पीके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल।