{"_id":"672bc0bc7da0c09ff60e9644","slug":"open-manholes-will-cause-accidents-in-fog-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-123892-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खुले मैनहोल कोहरे में बनेगें हादसे का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खुले मैनहोल कोहरे में बनेगें हादसे का सबब
विज्ञापन
फतेहपुर। शहरी क्षेत्रों की गलियों और सड़कों के खुले मैनहोल हादसों का सबब बन रहे हैं। कहीं मैनहोल के ढक्कन चोरी हो गए हैं, तो कहीं क्षतिग्रस्त हैं। आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी मैनहोल बंद नहीं किए जा सके हैं। सर्दी के मौसम में कोहरे में मैनहोल से हादसे की आशंका बढ़ गई है।
अनुमान है कि 15 दिनों के भीतर ठंड में कोहरे की चादर से सुबह-शाम सड़कें ढक जाएंगी। शहर के पत्थरकटा-पटेल नगर मार्ग, नासेपीर गैस गोदाम रोड, शादीपुर खुर्द, अस्ती की सड़कों पर मैनहोल खुले हैं। कोहरे में मार्ग साफ दिखता नहीं है। ऐसे में मैनहोल राहगीरों के लिए हादसे का कारण बन सकते हैं। अभी भी रात के समय कई लोग इनमें फंसकर घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद नगर पालिका ने चुप्पी साध रखी है। प्रशासन भी पालिका की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ रहा है। पालिका का दावा है पिछले साल दिसबंर में करीब 30 लाख रुपये की लागत से इन मैनहोल और गड्ढों को भरा गया था। सड़कों के किनारे आठ से 10 फीट गहरे नालों का निर्माण जल निगम ने किया है। नालों के बीच-बीच मैनहोल बने हैं। कई ढक्कन मैनहोल के बगल में रखे हैं, लेकिन मैनहोलों को बंद नहीं कराया गया।
पत्थरकटा चौराहे से जिला अस्पताल रोड पर मैनहोल ढक्कन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर धंस गया है। इससे मार्ग पर बड़ा गड्ढा हो गया। इसकी वजह से कई बार रात के समय कई राहगीर गिरकर घायल हो गए। बुधवार की दोपहर एक बजे पटेल नगर जा रहे बाइक सवार गड्ढे में घुस गया। गनीमत रही कि समय रहते ही बाइक संभाल ली और गिरते-गिरते बचा। इसी वार्ड के सभासद शहजाद अनवर ने बताया कि इस मैनहोल को कई बार बनाया गया है। बीएसएनएल कंपनी की वायरिंग पड़ने की वजह से वह इस पूरी तरह से बंद नहीं कर रहे हैं। कंपनी के लोग कुछ कमी होने पर गड्ढे को खोद दे रहे हैं।
विज्ञापन
फोटो-03-शादीपुर अस्ती मार्ग पर पुल के नीचे मैनहौल
शिकायत के बाद भी नहीं किया बंद
शहर के 50 नंबर पुल के नीचे दो मैनहोल हैं। इस रास्ते से भार्गव नगर व एक स्कूल के बच्चों का प्रतिदिन का आना-जाना है। स्थानीय निवासी कल्लू ने बताया कि नाले के यह गड्ढे कई दिनों से खुले हुए हैं। कई बार लोग ध्यान न देने पर गिरकर घायल हो जा रहे हैं। सभासद नरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि नाले के मैनहोलों को भरने के लिए कई बार शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
कोहरे में घातक होगा गड्ढा
शादीपुर से नासेपीर मार्ग में मैनहोल है। इस मार्ग में जल निगम कार्यालय व एक स्कूल व नासेपीर जाने के लिए सैकड़ों वाहन प्रतिदिन मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन जिम्मेदारों की नजर सड़क के गड्ढे पर नहीं पड़ रही है। कोहरे के समय यहीं गड्ढा लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है।
टेंडर के बाद इन मार्गों की मरम्मत
पालिका से बिंदकी बस स्टॉप मार्ग, बिंदकी बस स्टॉप से पत्थरकटा, बुलेट चौराहा मार्ग, नई तहसील मार्ग, अवंतीबाई मार्ग, शादीपुर से रेलवे स्टेशन, शादीपुर नाके से परशुराम चौराहा, लोधीगंज से अजगवा मार्ग ।
सड़कों की मरम्मतीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जल्द ही सभी मार्गों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। मैनहोल को भी भरा जाएगा। -रवींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका।