फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   only five days remained to link ADHAR CARD, rush at gas agency

पांच दिन बाकी, लिंक कराएं आधार, गैस एजेंसियों में बढ़ने लगी उपभोक्ताओं की भीड़

Fri, 26 Jun 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 26 Jun 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
only five days remained to link ADHAR CARD, rush at gas agency

घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंकअप कराने का मौका मिल गया है। 30 जून तक खाता लिंकअप कराने वाले उपभोक्ताओं को तीन महीने की सब्सिडी मिलेगी। जिले में अभी भी साढ़े तीन हजार उपभोक्ताओं के खाते लिंकअप नहीं हैं। इससे इन्हें सिलेंडर के पूरे पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन

डीबीटीएल योजना के तहत घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं से आधार कार्ड जमा कराकर कनेक्शन नंबर को खाते के साथ लिंकअप कराया गया था। शहर की फतेहपुर इंडेन गैस, ललिता इंडेन और भारत गैस एजेंसी मिलाकर जिले में 21 एजेंसियां हैं। गुरुवार को फतेहपुर इंडेन गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। एजेंसी में 19452 उपभोक्ता हैं, जिनमें अभी 15 सौ उपभोक्ताओं के खाते बैंक से लिंकअप नहीं हुए हैं जिससे इनके खाते में सब्सिडी नहीं पहुंच पा रही है। प्रबंधक बाबूलाल ने बताया कि जिनके खाते लिंकअप नहीं हैं वह आधार कार्ड, बैंक पास बुक और गैस कनेक्शन बुक की छाया प्रति एजेंसी व संबंधित बैंक में जमा कर दें ताकि तीस जून के पहले खाता लिंकअप कर दिया जाए। इसी प्रकार मुराइनटोला स्थित ललिता इंडेन गैस एजेंसी में 18985 खाताधारक  हैं। यहां करीब 12 सौ कनेक्शन अभी लिंकअप नहीं हुए हैं। भारत गैस एजेंसी कलक्टरगंज में चार हजार कनेक्शन धारक हैं इनमें अभी करीब नौ सौ उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके खाते लिंकअप होने शेष हैं। एजेंसी के प्रबंधक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि जो कनेक्शन बैंक से लिंकअप नहीं हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
ऐसे मिलेगी सब्सिडी
अप्रैल     218 रुपये 18 पैसे
मई         221 रुपये 18 पैसे
जून        231 रुपये 18 पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed