{"_id":"6433127855767156ea008234","slug":"one-youth-died-in-road-accident-three-injured-fatehpur-news-c-12-1-172058-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग भरहरा के पास 50 वर्षीय व्यक्ति गुरुवार रात सड़क पार कर रहा था। ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इलाकाई लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस किसी आसपास की फैक्टरी का कर्मी मृतक को मान रही है।
उधर, गाजीपुर थाने के देवलान निवासी मनमोहन रोड किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। तेज रफ्तार बोलेरो ने मनमोहन को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एआरटीओ ऑफिस के पास कंटेनर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतहापुर गांव निवासी बद्रीनाथ (50) गांव से मजदूर लेकर कंटेनर में इटावा जा रहा था। आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लेने से पीछे से कंटेनर घुसा है। असोथर थाना क्षेत्र के लुसुरवा का डेरा गांव निवासी विनोद (25) पैदल घर जा रहा था। चार पहिया की टक्कर से घायल हो गया। (संवाद)