फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One percent of bills deposited in OTS in 15 days

Fatehpur News: ओटीएस में 15 दिन में एक प्रतिशत जमा हुए बिल

Fri, 24 Nov 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 24 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
One percent of bills deposited in OTS in 15 days
- 3.40 लाख उपभोक्ताओं से वसूलना है 600 करोड़ रुपये
विज्ञापन


फतेहपुर। ऊर्जा निगम के बकाएदारों से बकाया बिल वसूलने के लिए 15 दिन पहले शुरू हुई ओटीएस योजना में अब तक सिर्फ एक प्रतिशत उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। जबकि 3.40 लाख उपभोक्ताओं से छह सौ करोड़ रुपये वसूलने के बाद निगम का लक्ष्य पूर होगा।
जिले में बकाया बिजली बिलों की वसूली में ऊर्जा निगम के पसीने छूट रहे हैं। आठ नवंबर को एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना शुरू की गई। इसके तहत बिल जमा करने पर उपभोक्ता को ब्याज में छूट मिल रही है। साथ ही वह किस्त के रूप में भी बिल जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

अब तक कुल 9200 उपभोक्ताओं ने सात करोड़ रुपये जमा किए। वहीं, फतेहपुर शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक 3452 उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया। जबकि बिंदकी में 2951 और खागा में 2804 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा किया। एसडीओ एमएम सिद्दीकी ने बताया कि 31 दिसंबर तक ही उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने अपील की है कि लोग जल्द बिल जमा करें। अन्यथा जांच होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed