{"_id":"68cc0eb6a80551c2e204ec56","slug":"one-nation-one-election-will-strengthen-democracy-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1270511-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लोकतंत्र को सशक्त बनाएगा एक राष्ट, एक चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लोकतंत्र को सशक्त बनाएगा एक राष्ट, एक चुनाव
विज्ञापन
फोटो-13- बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्त्रोत आयोजक
फतेहपुर। रामा अग्रहरि महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर विचार गोष्ठी हुई। इसमें क्षेत्रीय सह संयोजक गोपाल मिश्रा ने बताया कि एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यवस्था से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि यह लोकतंत्र को और सशक्त बनाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने बताया कि राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह विषय अत्यंत आवश्यक है। इससे बार-बार होने वाले चुनाव और उसके खर्च में भी कमी आएगी।
इस दौरान विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर विशेषज्ञों ने दिए। इस मौके पर जिला मंत्री मनोज मिश्रा, प्राचार्या रंजना, जिला सह संयोजक अमन विश्वकर्मा, शिवम गुप्ता, अमित शिवहरे सहित तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।