{"_id":"6404ebe70ce352b688017397","slug":"one-lakh-rupees-were-stolen-from-the-account-of-the-soldier-fatehpur-news-c-12-1-110782-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सिपाही के खाते से एक लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सिपाही के खाते से एक लाख रुपये उड़ाए
Mon, 06 Mar 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर अपराधियों ने पीएसी में तैनात सिपाही के खाते से एक लाख रुपये की रकम निकाल ली। सिपाही के साथ धोखाधड़ी कुरियर कंपनी का गूगल में नंबर खोजने के चक्कर में हुई है। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। धोखाधड़ी करने वाले की लोकेशन झारखंड प्रांत के धनबाद में मिली है।
चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव निवासी विवेक सिंह 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर में तैनात हैं। जवान की ड्यूटी महात्मा गांधी पीजी कॉलेज शांतिनगर में है। उसने एक कुरियर बुक किया था। कुरियर कंपनी से संपर्क करने के लिए तीन मार्च गूगल पर नंबर खोजा। उसी नंबर पर संपर्क किया। कुछ देर एक फोन आया। फोन करने वाले ने फास्ट डिलीवरी के लिए 10 रुपये फोन पे खाते पर मंगवाए।
बताया कि उसने 10 रुपये खाते से भेजे। इसके बाद मिर्जापुर एसबीआई बैंक खाते से 60 हजार, 30 हजार, 10 हजार रुपये के तीन ट्रांजेक्शन हो गए। रुपये निकाले जाने का मैसेज देखकर उसके होश उड़ गए। सिपाही ने मामले की शिकायत कोतवाली में की। कोतवाली पुलिस ने जांच साइबर सेल को भेजी। जांच में सामने आया कि रुपये खाते से निकालने वाला साइबर अपराधी झारखंड के धनबाद में है। उसने अपने खाते में रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद रुपये एटीएम से निकाले हैं। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।