{"_id":"6ac2a921cbe62f4dc00049a7","slug":"one-lakh-rupees-including-cash-stolen-from-farmers-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163800-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किसान के घर से नकदी समेत एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किसान के घर से नकदी समेत एक लाख की चोरी
विज्ञापन
बहुआ। छत के रास्ते घर में घुसे चोर नकदी और जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का माल पार कर ले गए। चोरी के बाद बक्से को खेत में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी जितेंद्र कुमार द्विवेदी किसान हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह सो रहे थे। मां पूनम और बहन मुस्कान भी कमरे में सो रही थीं। चोर घर के पीछे खेत के रास्ते छत पर पहुंचे और सीढ़ियों के रास्ते कमरे से बक्सा उठा ले गए।
खेत में बक्से का ताला तोड़कर 4100 रुपये, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का सिक्का और दो जोड़ी सोने के नाक के फूल चोरी कर लिए। खाली बक्सा खेत में छोड़कर चोर भाग गए। दतौली चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। (संवाद)