{"_id":"5978d4d64f1c1b0c2e8b456b","slug":"one-killed-three-injured-in-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौली। चांदपुर थाने के कुलखेड़ा के पास बाइकों की भिड़ंत में बुधवार की देर शाम युवक की मौत हो गई। उसके चचेरे भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
कानपुर सजेती थाना क्षेत्र के चपरेहटा गांव निवासी ब्रजकिशोर उर्फ सुनील (30) पुत्र राजाराम उर्फ मोती अपने चचेरे भाई लल्लू पुत्र बाबादीन दिवाकर के साथ उसकी ससुराल चांदपुर थाने के बिलारी गांव आए थे। यहां से लल्लू की साली जूली (17) पुत्री राजू को साथ लेकर गांव लौट रहे थे। कुलखेड़ा के पास बाइक में पेट्रोल डलवाकर निकले। तभी अमौली की ओर जा रहे बाइक सवार ऋतुराज (24) पुत्र रामसागर निवासी धमनाखुर्द थाना चांदपुर से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में सुनील और ऋतुराज गंभीर रूप से घायल हो गए। लल्लू और जूली भी घायल हुए। सभी को पीएचसी से कानपुर रेफर किया गया। रास्ते में सुनील की सांसे थम गईं। सुनील की बांदा जिले में एक साल पहले संगीता से शादी हुई थी। उसे दहेज में बाइक मिली थी। वह इकलौता बेटा था। उसके पिता होमगार्ड हैं। एसओ राधेश्याम राव ने बताया कि दुर्घटना की खबर पर पुलिस पहुंची थी। सभी घायल कानपुर रेफर हैं। सुनील का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन