फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One killed in road accident , eight injured

मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, आठ घायल

Fri, 09 Oct 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 09 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
One killed in road accident , eight injured
अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हुसैनगंज-डलमऊ मार्ग में कैथपुरवा के पास बेकाबू रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को गुरुवार शाम टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, अन्य सड़क हादसों में छह अन्य लोग भी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के कोईली का पुरवा मजरे महादवेपुर निवासी कमलेश कुमारी पत्नी अशोक कुमार बुखार से पीड़ित थी। उसका भतीजा ओम प्रकाश चाची को बाइक से डलमऊ में डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। ओम प्रकाश ने पड़ोस के धर्मराज (42) पुत्र रामभवन को एतिहात के तौर पर साथ ले लिया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के कैथपुरवा के पास बाइक  सवार पहुंचे ही थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर आ गिरे और ट्रक ने धर्मराज को अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शकुंतला का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र उमेश की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 उधर, मार्ग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग और घायल हो गए। शहर के नउवाबाग निवासी राकेश पुत्र कल्लू सनगांव स्थित फ्लोर मिल में कर्मचारी है। वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उधर, बांदा जिले के चिल्ला थानाक्षेत्र गुगौली निवासी रामसुफल (27) पुत्र मुरली रामसुफल रिश्तेदार के घर शहर आया था। वापस गांव लौटते समय बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने में घायल हो गया। कल्यानपुर थानाक्षेत्र के जयंतीखेड़ा गांव निवासी गेंदालाल को हाइवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।


हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी बालगोविंद का पुत्र संजय मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। किशनपुर थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी रामगोपाल और धर्मेंद्र बाइक से शहर आ रहे थे। थरियांव हाइवे पर बाइक सवारों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनो घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed