{"_id":"69d94b65d9135d00a900b01b","slug":"one-arrested-for-stealing-generator-from-mlas-marriage-hall-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-152622-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विधायक के मैरिज हाॅल से जनरेटर चोरी करने वाला एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विधायक के मैरिज हाॅल से जनरेटर चोरी करने वाला एक गिरफ्तार
विज्ञापन
हुसैनगंज। विधायक ऊषा मौर्या के निर्माणाधीन मैरिज हाल से जनरेटर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया जनरेटर बरामद किया है। वहीं घटना में शामिल पांच आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि मवई के मजरे झारखंडी गांव स्थित निर्माणाधीन मैरिज हाल से मंगलवार को जनरेटर चोरी हो गया था। इस मामले में ठेकेदार महेंद्र कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
शुक्रवार को भोर में सात मील स्थित आजाद नगर गेट के पास एक पिकअप में जनरेटर लदा दिखाई देने पर पुलिस ने घेराबंदी की। एसआई उग्रेसदत्त त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशपुर निवासी सुमित दिवाकर (19) को पिकअप सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही दरवेशपुर के पारुल उर्फ राम लखन रैदास, मलवां थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी आनंद पासवान, लवकुश रैदास, रामजी गुप्ता और बिंदकी के डीघ गांव निवासी शंकर पासी मौके से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। (संवाद)