फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One and a half lakh bill reached the farmer's house without connection

बिना कनेक्शन के किसान के घर पहुंचा डेढ़ लाख का बिल

Wed, 29 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh bill reached the farmer's house without connection
फतेहपुर। थरियांव क्षेत्र के बरई बुजुर्ग गांव के किसान हरिश्चंद्र का बिजली विभाग शोषण करने पर उतारू है। आलम यह कि हरिश्चंदर की पिछली तीन पीढ़ी में किसी के पास ट्यूबवेल नहीं रहा। फिर भी ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर बिजली विभाग ने उन्हें डेढ़ लाख रुपयों का भारी भरकम बिल थमा दिया।
विज्ञापन

डेढ़ लाख का बिल देखकर किसान हरिश्चंद्र चकरा गए। उन्होंने इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों को बताया कि उनके पास ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं है। बात सुनना तो दूर बिल बकाएदारी का भुगतान न करने पर उल्टा बिजली विभाग ने उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी। बिजली विभाग इतने पर नहीं रुका, विभाग ने उनके नाम की आरसी भी काट दी और अब वसूली के लिए अमीन भी हरिश्चंद्र के पीछे पड़ा है। समस्याओं से चारों ओर से घिर जाने से परेशान हरिश्चंद्र मंगलवार को कलक्ट्रेट डीएम से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपनी आपबीती बताई। प्रकरण की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी संजीव सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed