{"_id":"68fa6600dd7d66915e0796e9","slug":"one-accused-sent-to-jail-for-pelting-stones-at-police-search-continues-for-28-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-142768-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस पर पथराव में एक आरोपी को जेल भेजा, 28 की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस पर पथराव में एक आरोपी को जेल भेजा, 28 की तलाश जारी
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के पुरइन गांव में चौकी इंचार्ज और सिपाही पर हमले के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक आरोपी को जेल भेजा है। आरोपी के खिलाफ सेवन सीएलए, बलवा, सरकारी कर्मचारी पर हमला समेत नौ धाराओं में चालान किया गया है। पुलिस ने मामले में 29 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
पुरइन गांव में सोमवार शाम मारपीट की सूचना पर चौकी प्रभारी (दरोगा) संजय सिंह परिहार और सिपाही सुजीत मौके पर पहुंचे थे। यहां विवाद कर रहे दो पक्षों का बीच-बचाव करने लगे थे।
इसी दौरान दोनों पक्षों से पंकज चौहान, नीरज चौहान, राजदीप, अनूप, लाला चौहान, महेंद्र, बउआ चौहान, कुलदीप, शिवा, हरिश्चंद्र यादव, आदित्य, शेरा, अमरसिंह, शैलेंद्र सिंह समेत कई महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर पथराव किया था।
विज्ञापन
पुलिस को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। मारपीट में दरोगा संजय सिंह परिहार घायल हो गए थे। प्रकरण में विवेचक प्रभाष चंद्र सिंह ने पुरइन निवासी लाला चौहान उर्फ राजकुमार चौहान को गिरफ्तार किया। विवेचक ने बताया कि लाला चौहान का नाम प्रकाश में आया है। बाकी आरोपी गांव छोड़कर भागे गए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।