फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   on the road roadways

41 दिन बाद रोडवेज का संचालन शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
on the road roadways
-वर्कशॉप से 5 बसों को 5 रूट के लिए गया निकाला
विज्ञापन
-पहला दिन होने की वजह से बसअड्डे पर दिखा सन्नाटा संवाद न्यूज़ एजेंसी फतेहपुर। लॉक डाउन की वजह से बंद रोडवेज बसों का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया ।
पहला दिन होने की वजह से बस अड्डे पर यात्रियों का पहुंचना न के बराबर हो सका । फिलवक्त 5 रूट के लिए बसों को वर्कशॉप से बाहर निकाला गया है । लॉक डाउन अवधि में 3 सीटर सीट पर महज 2 लोग और 2 सीटर सीट पर एक मुसाफिर को यात्रा करने की इजाजत होगी । एआरएम का कहना है कि न्यूनतम लागत निकलने पर भी बसें संचालित की जाएंगी । अगर डीजल का खर्च नहीं निकलेगा तो बसों को चलाना नामुमकिन होगा । कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने ट्रेन सेवा के साथ रोडवेज की बस सेवा बंद करवा दी थी । सोमवार से लॉक डाउन - 3 शुरू होने के ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन मैं रोडवेज बस चलाने का निर्णय लिया गया है । इसी के मद्देनजर फतेहपुर डिपो के वर्क शॉप से सुबह 5 बसों बस अड्डा भेजा गया । जिसमें से फतेहपुर से बिंदकी होते हुए जहानाबाद फतेहपुर से चौडगरा होते हुए औंग फतेहपुर से खागा फतेहपुर से बहुआ होते हुए मुतौर और फतेहपुर से चित्रकूट की बस शामिल रही । हालांकि लॉक डाउन के चलते बस अड्डे में सवारियों का टोटा नजर आया । बस के चालक और परिचालक सवारियों के इंतजार में देखे गए । फतेहपुर डिपो के एआरएम माखनलाल केसरवानी ने बताया कि 50 फ़ीसदी सवारियां लेकर चलने की इजाजत है । प्रत्येक बस में 25 सवारी ही सफर कर सकती हैं। 3 सीटर पर दो लोग ही बैठकर यात्रा कर सकते हैं । इसी तरह 2 सीटर पर एक व्यक्ति यात्रा कर सकता है । केसरवानी ने बताया कि चित्रकूट के ऑरेंज जिले में होने की वजह से यहां के लिए बस चलाई गई है । लोकल रूट निर्धारित कर दिए गए हैं । यदि सवारियां निकलती है तो बस सेवा में इजाफा किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed